स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ स्पेन सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ स्पेन सेमीफाइनल में पहुंच गई है. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्पेन के लिए फाबियन रूइज और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने एक गोल किया.
स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने चौंकाते हुए पेड्री की जगह फाबियन रूइज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. यह फैसला सही साबित हुआ. मैच के 30वें मिनट में फाबियन रूइज ने शानदार गोल कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी.
कैसा रहा खेल?
फर्स्ट हाफ के अंत में बेल्जियम ने वापसी की. 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने शानदार हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. सेकेंड हाफ में दोनों टीमों के पास कई मौके आए, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ. मैच के 88वें मिनट में निर्णायक पल आया. बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कूर्तुआ चोटिल होकर बाहर चले गए थे. उनकी जगह आए गोलकीपर ने पाउ क्यूबार्सी का शॉट ठीक से नहीं रोका. रीबाउंड पर मिकेल मेरिनो ने जोरदार शॉट लगाकर गोल कर दिया. इस गोल के बाद स्पेन 2-1 से आगे हो गई और मैच जीत लिया.
Also Read
- सिर्फ 6 मैच में घिरे श्रेयस अय्यर, कप्तानी पर उठे सवाल; दिग्गज बोले- IPL जैसा दम नहीं दिखा
- Conor McGregor UFC Return: टांग टूटने के 5 साल बाद ऑक्टागन में 'The Notorious' का कमबैक, कोनोर मैकग्रेगर और हॉलोवे के बीच महामुकाबला
- 'गलतियों से सीखकर करेंगे वापसी...', हार के बाद भी नहीं टूटा श्रेयस अय्यर का हौसला
अब फ्रांस से मुकाबला:
सेमीफाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा उपविजेता फ्रांस से होगा. यह मैच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है. बता दें कि बेल्जियम के गोल ने स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन के 560 मिनट तक गोल न खाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. स्पेन ने लगातार 36वां मैच बिना हारे पूरा किया. इससे उसने अर्जेंटीना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब सिर्फ इटली का 37 मैचों का अपराजित रिकॉर्ड बाकी है.