menu-icon
India Daily

Conor McGregor UFC Return: टांग टूटने के 5 साल बाद ऑक्टागन में 'The Notorious' का कमबैक, कोनोर मैकग्रेगर और हॉलोवे के बीच महामुकाबला

Conor McGregor पांच साल के लंबे ब्रेक के बाद 11 जुलाई को UFC 329 में मैक्स हॉलोवे के खिलाफ वापसी करेंगे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Conor McGregor UFC Return: टांग टूटने के 5 साल बाद ऑक्टागन में 'The Notorious' का कमबैक, कोनोर मैकग्रेगर और हॉलोवे के बीच महामुकाबला
Courtesy: X

दुनिया में MMA की पहचान बनाने वाले और सबके चहिते Conor McGregor सालों बाद एक बार फिर उतरेंगे. जुलाई 2021 में Dustin Poirier के खिलाफ UFC 264 में टांग टूटने के बाद मैकग्रेगर लगभग पांच साल से ऑक्टागन से दूर थे. अब वह वापसी कर रहे हैं और 37 साल के मैकग्रेगर वेल्टरवेट बाउट में हॉलोवे का सामना करेंगे.

पांच साल बाद वापसी

UFC 264 में टांग टूटने के बाद से ही मैकग्रेगर की वापसी पर बड़े सवाल उठ रहे थे. अब रिकवरी और लंबी तैयारी के बाद मैकग्रेगर खुद को एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में पेश कर रहे हैं. मैकग्रेगर का यह UFC में आखिरी मैच नहीं है. उनका अगला मैच अप्रैल 2027 के लिए पहले से साइन हो चुका है. मैकग्रेगर ने खुद कहा है कि वे अब फाइट करना चाहते हैं और UFC से बाहर जाने का कोई इरादा नहीं है. उनकी यह वापसी पूरे MMA जगत को हिलाकर रख देगी.

मैकग्रेगर vs हॉलोवे

मैकग्रेगर और हॉलोवे पहले 2013 में आमने-सामने हुए थे जब हॉलोवे सिर्फ 21 साल के थे और मैकग्रेगर ने यूनानिमस डिसिजन से जीत दर्ज की थी. उस हार के बाद हॉलोवे ने लगातार 13 मैच जीते और UFC के सबसे बेहतरीन फेदरवेट चैंपियन बने. इस बार वेल्टरवेट डिवीजन में 13 साल बाद दोनों एक बार फिर ऑक्टागन में उतरेंगे. मैकग्रेगर ने अपना जोश दिखाते हुए कहा, 'यह पूरी तरह तबाही होगी. मुझे बस उसे छूना होगा और फिर यह क्लिनिकल होगा.'

'The Notorious' का करियर

मैकग्रेगर का पूरा MMA रिकॉर्ड 22-6-0 रहा है. 2015 में Jose Aldo को सिर्फ 13 सेकंड में नॉकआउट करके वे UFC के undisputed featherweight चैंपियन बने. यह UFC इतिहास का सबसे तेज खिताबी मैच था. उन्होंने UFC में पहली बार एक साथ दो डिवीजन की चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा. 2018 में Khabib Nurmagomedov से हार और 2021 में टांग टूटने के बाद करियर लगभग खत्म हो गया था. अब 37 साल की उम्र में वे एक बार फिर साबित करना चाहते हैं कि 'The Notorious' अभी खत्म नहीं हुआ.