NED Vs RSA: साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड से मिले गच्चे पर गच्चे, मैच जीतने में सूख गया पसीना
Netherlands vs South Africa: टी 20 विश्व कप के 16वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस मैच को जीतने में अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब मेहनत करनी पड़ी.
Netherlands vs South Africa: टी 20 विश्व कप का 16वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला गया. दक्षिण अफ्रीका को इस मैच को जीतने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. न्यू यॉर्क की नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच ने अफ्रीकी टीम को गच्चे पर गच्चे दिए. टॉस जीतकर अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए थे.
110 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.5 ओवर में हासिल किया. इस लक्ष्य को हासिल करने में अफ्रीकी टीम का पसीना सूख गया. नीदरलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे अफ्रीकी बल्लेबाजी पानी मांगते नजर आए.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करने उतरे थे. लेकिन पहली ही गेंद पर डी कॉक रन आउट हो गए. पहली ही गेंद पर पहला झटका लगने के बाद अफ्रीका टीम कमजोर गई. दूसरे ओवर में दूसरे ओपनर की भी विदाई हो गई. और तीसरे ओवर में कप्तान एडम मार्करम भी चलते बने.
संकटमोचक बने मिलर
ट्रिस्टन स्टब्स ने अफ्रीकी पारी को संभाला. उन्होंने 37 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूती दिलाई. उनकी पारी ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया तो अंतिम में डेविड मिलर संकटमोचक बनकर उभरे. मिलर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 51 गेंदों में 59 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. मिलर ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के जड़े.
नीदरलैंड की ओर से विवियन किंग्मा, लोगान वान बीक ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, बास डे लीडे ने एक विकेट लिया.
नीदरलैंड की ओर सबसे ज्यादा रन सिब्रांड एंजेलब्रेक्ट ने बनाए. उन्होंने 45 गेंदों पर 40 रन बनाए. उनकी पारी में 2 चौका और 1 छक्का शामिल था. उनके अलावा वान बीक ने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए.