T20 world cup 2026: टी20 के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर जीता साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान चूका
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जारी है. इस बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी.
अहमदाबाद: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जारी है. इस बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी.
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला इतना कड़ा रहा कि नतीजा निकालने के लिए दो सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा. आखिरकार दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने संयम बनाए रखते हुए जीत अपने नाम कर ली.
साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. टीम को पहला झटका जल्दी लग गया और 12 रन पर कप्तान एडेन मारक्रम पवेलियन लौट गए. इसके बाद विकेटीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक और रयान रिकेल्टन ने जबरदस्त पारी खेलकर टीम को चुनीतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. कप्तान राशिद खान ने भी अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 2 अहम विकेट हासिल किए.
नतीजे के लिए दो सुपर ओवर खेले गए
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका भी 17 रन ही बना सकी. मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया और दर्शकों को दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला. दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 23 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे, लेकिन केशव महाराज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 19 रन ही बना सकी.
साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
महाराज ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रनों का सफल बचाव किया और टीम को यादगार जीत दिलाई. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था. अफगानिस्तान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन अनुभव और संयम ने अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.