एशिया कप के पहले मैच में स्मृति मंधाना का टूटा सपना, तूफानी शुरुआत के बाद ऐसे हुई आउट

भारत ने महिला टी-20 एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की लेकिन स्मृति मंधाना बड़ी पारी नहीं खेल सकीं.

X
Ashutosh Rai

दुबई में खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना से बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद थी. उन्होंने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन 10 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं. इस विकेट के साथ मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ने का उनका इंतजार भी बढ़ गया.

डायरेक्ट थ्रो ने किया खेल खत्म

मंधाना ने आते ही थाईलैंड की गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने शुरुआती ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और केवल 10 गेंदों में 19 रन बना डाले. हालांकि, रन लेने के दौरान वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर लौटते समय क्रीज से बाहर रह गईं. फील्डर के सीधे थ्रो ने स्टंप्स बिखेर दिए. रीप्ले में आउट साफ नजर आया और मंधाना फैसला आने से पहले ही पवेलियन लौटने लगी.