menu-icon
India Daily

ICC ने श्रीलंका से छीनी Champions Trophy की मेजबानी, आखिर किस गलती की मिली सजा?

ICC ने 2027 की पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
ICC ने श्रीलंका से छीनी Champions Trophy की मेजबानी, आखिर किस गलती की मिली सजा?
Courtesy: X

श्रीलंका क्रिकेट को ICC के फैसले से बड़ा झटका लगा है. 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाला महिला चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट अब श्रीलंका में नहीं होगा. ICC के नियमों के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड को सरकार से स्वतंत्र रहना चाहिए. नए मेजबान का फैसला अभी बाकी है.

सरकार की दखल पर ICC सख्त

श्रीलंका सरकार ने अप्रैल में क्रिकेट बोर्ड के कामकाज के लिए ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बनाई थी. ICC ने स्वतंत्र बोर्ड के लिए चुनाव कराने को कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद मेजबानी छीनने का फैसला लिया गया.

नया वेन्यू अभी तय नहीं

ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने भी पुष्टि की कि टूर्नामेंट श्रीलंका से बाहर होगा. नया मैदान या देश अभी तय नहीं है. ICC की अगली बोर्ड बैठक में इस पर फैसला होगा. इससे पहले 2023-24 में भी सरकारी दखल के कारण श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित किया गया था और 2024 अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को दे दी गई थी.

महिला टीम पर भी मंडराया खतरा

मेजबानी हटने के बाद श्रीलंका की महिला टीम के खेलने पर भी सवाल उठ रहे हैं. छह टीमों के टूर्नामेंट में मेजबान को सीधे जगह मिलनी थी. श्रीलंका फिलहाल छठे स्थान पर है. इसलिए अब ICC के अगले फैसले पर उसकी भागीदारी निर्भर करेगी.