दुबई में खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना से बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद थी. उन्होंने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन 10 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं. इस विकेट के साथ मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ने का उनका इंतजार भी बढ़ गया.
मंधाना ने आते ही थाईलैंड की गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने शुरुआती ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और केवल 10 गेंदों में 19 रन बना डाले. हालांकि, रन लेने के दौरान वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर लौटते समय क्रीज से बाहर रह गईं. फील्डर के सीधे थ्रो ने स्टंप्स बिखेर दिए. रीप्ले में आउट साफ नजर आया और मंधाना फैसला आने से पहले ही पवेलियन लौटने लगी.
Spectacular Start! 💥
Smriti Mandhana opens her account with three boundaries in the over! 🔥
Watch India vs Thailand in the DP World Women's Asia Cup 2026, LIVE now on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026… pic.twitter.com/cvvcebmpsx— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 30, 2026Also Read
मंधाना इस मुकाबले से पहले 10,746 इंटरनेशनल रन बना चुकी थी. मिताली राज के नाम 10,868 रन हैं. 19 रन जोड़ने के बाद मंधाना के कुल 10,765 रन हो गए हैं. अब वह मिताली से 103 रन पीछे हैं. शानदार फॉर्म के बावजूद एशिया कप के पहले मैच में रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी.
🚨 Smriti Mandhana holds the second spot for the most runs scored by an Indian woman in international cricket, right behind former captain Mithali Raj. pic.twitter.com/OFcrQrSxEz
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) August 30, 2026