रजा की भारत को ललकार... कहा 'हम किसी से कम नहीं' जिम्ब्बावे के कप्तान ने सीरीज से पहले ही दे डाली चेतावनी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरु होने वाली है जिसमें भारत को जीता प्रबल तावेदार माना जा रहा था. लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले ही भारत को चुनौती दे दी है.
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से हाथ धोने के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करना है. जिसके लिए टीम पहले ही वहां पहुंच चुकी है. सीरीज का शंखनाद 23 जुलाई से होगा और इसका आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया किसी भी कीमत पर इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा. लेकिन उससे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ हुंकार भरी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा जिम्बाब्वे भी जीत का बराबर का हकदार है.
भारत को नहीं माना एकतरफा दावेदार
सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे दोनों के पास जीतने का समान अवसर है. उनके अनुसार किसी भी टीम को पहले से विजेता मानना सही नहीं होगा. रजा ने भरोसा जताया कि दोनों पक्ष आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे और तीनों मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे लगातार बेहतर क्रिकेट खेल रहा है.
भारत के हालिया प्रदर्शन पर भी नजर
भारतीय टीम हाल के व्हाइट बॉल दौरे में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. आयरलैंड ने टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराया. इसके बाद इंग्लैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से मात दी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत वनडे सीरीज भी 1-2 से हार गया.
Also Read
- 'दर्द बहुत गहरा है...', वर्ल्ड कप फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद 'LIONEL MESSI' ने तोड़ी चुप्पी
- Indian at CWG 2026: छोटी उम्र में बड़े हौसले की कहानी... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरू पाठक पहली बार करेंगी राष्ट्रमंडल खेलों में धमाका
- AUS vs BAN: पैट कमिंस की धमाकेदार वापसी, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उतारी सबसे मजबूत टीम
जिम्बाब्वे का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास
रजा ने याद दिलाया कि उनकी टीम इस साल टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर चुकी है. उस हार के कारण ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था. इसके अलावा जिम्बाब्वे ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज कर अपना आत्मविश्वास मजबूत किया है.
ट्रांजिशन फेज से गुजर रही दोनों टीमें
136 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके अनुभवी ऑलराउंडर रजा ने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे दोनों ही अपने ट्रांजिशन फेज से गुजर रहा है. ऐसे में इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह एकतरफा सीरीज होगी.'
उन्होंने कहा कि दोनों टीमों में नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और यही कारण है कि सीरीज का नतीजा पहले से तय नहीं माना जा सकता. उनके अनुसार यह बदलाव मुकाबले को और दिलचस्प बनाएगा.
तीनों मुकाबलों पर रहेगी नजर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर होगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगी. क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालती है.