आप सारा को डेट कर रहे हैं? जब शुभमन गिल से पूछा था ये सवाल, तो ऐसे किया था फैंस को कंफ्यूज
भारतीय टीम के युवा स्टार और मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनका नाम लंबे समय से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता रहा है. हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने से ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं,
Shubman Gill Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे और मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लंबे समय से उनका नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता रहा है.
IPL से लेकर टीम इंडिया के मैचों तक , फैंस लगातार गिल और सारा को लेकर तरह-तरह की बातें करते रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है, जिसने चर्चा को और भी गर्म कर दिया है. दरअसल , पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने कुछ समय पहले शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया था.
'क्या आप सारा...'
इस दौरान उन्होंने सीधा सवाल दाग दिया कि क्या आप सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं? इस पर गिल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'शायद'. सोनम ने जब सच बताने पर जोर दिया तो गिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सारा दा सारा सच बोल दिया.' अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि , अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शुभमन गिल किसे डेट कर रहे हैं? सारा तेंदुलकर और गिल ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया है.
Also Read
- Petrol Diesel Price: इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, फटाफट नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट
- ‘ये जीत इसलिए और खास…’, एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, CM नीतीश ने भी दी जीत पर बधाई
- 'ये मेरी लास्ट वार्निंग है, अब और नहीं! हमास के सामने ट्रंप ने रखी शर्तें और दे डाली चेतावनी
अवनीत कौर के साथ भी जुड़ा था नाम
वहीं , पिछले कुछ महीनों में उनका नाम अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ भी जोड़ा जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से भी जोड़ा जा चुका है. यानी फैंस के लिए उनकी लव लाइफ किसी रहस्य से कम नहीं है .
वहीं, क्रिकेट की बात करें तो गिल इस समय भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कप्तान के रूप में डेब्यू किया था. भले ही शुभमन गिल की पर्सनल लाइफ रहस्यमयी हो, लेकिन मैदान पर वह जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं.