सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे श्रेयस अय्यर! संभाल सकते हैं T20I की कमान
T20I को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि BCCI टीम के नेतृत्व में बदलाव कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को भारत के T20I कप्तान के पद से हटाया जा सकता है.
नई दिल्ली: T20I को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि BCCI टीम के नेतृत्व में बदलाव कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को भारत के T20I कप्तान के पद से हटाया जा सकता है. वहीं, इनक जगह श्रेयस अय्यर को दी जा सकती है. हालांकि, BCCI ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
बता दें कि 35 वर्षीय सूर्यकुमरा यादव ने भारत का T20 विश्व कप में नेतृत्व किया था. वहीं, अगर श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह अपने फॉर्म की पीक पर चल रहे हैं. इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में शानदार परफॉर्म किया है. इन्हें काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल पा रही है, लेकिन अब अगर यह रिपोर्ट सही निकलती है तो इन्हें कप्तान के तौर पर भी देखा जा सकेगा.
सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर परेशान चयनकर्ता:
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर चयनकर्ताओं भी अब परेशान होने लगे हैं. वो टीम में कुछ नयापन लाना चाहते हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर के नाम पर विचार किया जाने लगा है. बता दें कि जल्द ही भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दो T20I मैच खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच खेले जाएंगे. इसी सीरीज में अय्यर कप्तानी करते दिख सकते हैं.
Also Read
भारतीय क्रिकेट टीम अभी टी20 (खेल का सबसे छोटा फॉर्मेट) बेहद अहम है. ऐसे में 2028 में होने वाले T20 विश्व कप को देखते हुए एक नई टीम तैयार करने पर विचार किया जा सकता है. इस टीम का एकमात्र लक्ष्य होगा तीसरा T20 विश्व कप खिताब जीतना.
सूर्यकुमार यादव को हटाने का सबसे बड़ा कारण:
अगर देखा जाए तो सूर्यकुमार यादव को हटाने का सब से बड़ा कारण उनकी लगातार खराब परफॉर्मेंस हो सकती है. इसी को आधार बनाकर भारत के अगले T20I कप्तान के पद से उन्हें हटाया जा सकता है. हालांकि, अभी कोई भी टिप्पणी करना सही नहीं होगा, क्योंकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.