श्रेयस अय्यर बने भारतीय टीम के नए कप्तान, सूर्यकुमार यादव की जगह संभालेंगे टी20 टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. BCCI ने T20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपने का फैसला किया है.

X
Ashutosh Rai

भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ा बदलाव आ गया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. अब टीम इंडिया की T20 कमान श्रेयस अय्यर को सौंप दी गई है. चयनकर्ताओं का फोकस अब 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले T20 वर्ल्ड कप पर है. सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म को देखकर यह फैसला लिया गया है.

कप्तानी में बदलाव से नए दौर की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की हालिया बैठक के बाद यह फैसला सामने आया है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए T20 कप्तान होंगे. यह फैसला केवल कप्तानी बदलने तक सीमित नहीं माना जा रहा. इसे भारतीय T20 टीम के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम तैयार करने के लिए यह कदम उठाया है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20 सीरीज में इस बदलाव की पहली झलक देखने को मिल सकती है. भारतीय टीम अब युवा खिलाड़ियों और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है.

श्रेयस अय्यर को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी?

श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है. IPL में उनके नेतृत्व का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है.

श्रेयस के पक्ष में सबसे बड़ी बातें:

  • IPL 2025 में 604 रन
  • IPL 2026 में 498 रन
  • KKR को चैंपियन बनाने का अनुभव
  • कई टीमों को फाइनल तक पहुंचाने का रिकॉर्ड

चयनकर्ताओं का मानना है कि अय्यर के पास टीम को लंबे समय तक संभालने की क्षमता है. यही वजह है कि उन्हें कप्तानी की दौड़ में बाकी दावेदारों पर बढ़त मिली.

सूर्यकुमार यादव पर क्यों गिर गई गाज?

सूर्यकुमार यादव ने भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया. इसके बाद भी उन्हें टी20 टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा. दरअसल, पिछले कुछ महीनों में उनका उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. IPL 2026 में भी उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. उन्होंने 13 पारियों में केवल 270 रन बनाए और उनका औसत भी सामान्य रहा. चयनकर्ताओं को लगा कि अगले दो-तीन साल के लिए टीम को नए चेहरे की जरूरत है.

वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री

नई टीम के साथ युवा खिलाड़ियों को भी बड़े मौके मिलने वाले हैं. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. IPL 2026 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो वह भारत की सीनियर पुरुष टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल होंगे. इसके अलावा तिलक वर्मा, ईशान किशन और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा है.