श्रेयस अय्यर ने मनाया बहन श्रेष्ठा के साथ रक्षाबंधन, तस्वीर शेयर कर लिखा खास संदेश
Shreyas Iyer: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहन श्रेष्ठा के साथ मनाया. उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है.
Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपनी बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सादा लेकिन दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, "हैप्पी रक्षाबंधन." यह तस्वीर और संदेश फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का एक खूबसूरत त्योहार है और श्रेयस ने इसे अपनी बहन श्रेष्ठा के साथ पूरे उत्साह से मनाया. श्रेष्ठा एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जो अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. श्रेयस ने इस मौके पर अपनी बहन के साथ बिताए पल को तस्वीर के जरिए फैंस के साथ साझा किया. उनकी यह तस्वीर भाई-बहन के प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को दर्शाती है.
क्रिकेट में वापसी की राह पर श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार भारत के लिए मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, अब खबर है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ता उन्हें 9 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 फॉर्मेट के एशिया कप और 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुन सकते हैं.
Also Read
- रियान पराग नहीं! अगर संजू सैमसन ने छोड़ा राजस्थान का साथ, तो 23 साल यह खिलाड़ी बनेगा टीम का कप्तान
- ENG vs IND: आकाश दीप और बेन डकेट मामले में नया मोड़, भारतीय गेंदबाज के खिलाफ एक्शन लेगी ICC!
- Virat Kohli Comeback: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी के दिए हिंट, इंस्टाग्राम पर लगाई धांसू स्टोरी
चयनकर्ताओं का मानना है कि श्रेयस की मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी महारत भारत के लिए महत्वपूर्ण होगी. खासकर घरेलू सीजन में, जहां भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं.
रणजी और दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन
पिछले सीजन में श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच मैचों में 68.57 की औसत से 480 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे. उनकी इस फॉर्म ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. इसके अलावा, वह दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. यह टीम मौजूदा चैंपियन है और 4 सितंबर से सेमीफाइनल खेलेगी. यह टूर्नामेंट BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा.