Budget 2026

जिसके साथ उड़ी अफेयर की अफवाहें, उसी ने मोहम्मद सिराज को बांधी राखी, Video

9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सिराज ने जनाई के साथ इस त्योहार को मनाकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. सफेद कुर्ता-पायजामा में सजे सिराज की कलाई पर जनाई ने राखी बांधी और इस खूबसूरत पल को दोनों ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया.

Social Media
Gyanendra Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड से लौटकर आराम फरमा रहे हैं. अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिता रहे हैं. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सिराज ने अपने गृहनगर हैदराबाद में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर मशहूर गायिका आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले ने सिराज को राखी बांधी. 

इस समय सिराज की डेटिंग की अफवाहें जनाई भोसले के साथ उड़ी थी. 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सिराज ने जनाई के साथ इस त्योहार को मनाकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. सफेद कुर्ता-पायजामा में सजे सिराज की कलाई पर जनाई ने राखी बांधी और इस खूबसूरत पल को दोनों ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. जनाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस राखी समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सिराज और जनाई के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी. 

जनाई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "हैप्पी राखी. इससे बेहतर भाई और कोई नहीं हो सकता." इस पोस्ट को दोनों के फैंस ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसे जमकर सराहा गया.  पहले सिराज और जनाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कुछ लोगों ने उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की अटकलें लगाई थीं. लेकिन इस रक्षाबंधन उत्सव ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है. 

इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन

क्रिकेट की बात करें तो सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23 विकेट लेकर भारत को 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई. जसप्रीत बुमराह के तीन टेस्ट खेलने तक सीमित रहने के बावजूद सिराज ने गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली और अपनी 'मियां मैजिक' से सभी को प्रभावित किया.