SCO VS WI T20 वर्ल्ड कप: वेस्ट इंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, शेफर्ड ने ली इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक

T20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 35 रनों से जीत हासिल कर ली है. शेफर्ड ने अपने शानदार ओवर में हैट्रिक और पांच विकेट लिए. इस ओवर के बदौलत वह मैन ऑफ द मैच भी बन गए.

X
Ashutosh Rai

SCO VS WI T20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने शनिवार को कोलकाता में T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया. यह विश्व कप का दूसरा मैच था. 183 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रनों पर रोक दिया. रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में कहर बरपाते हुए हैट्रिक ली और फिर एक और विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए.

वेस्ट इंटीज ने हेटमायर की धमाकेदार पारी से खड़ा किया 182 का स्कोर

शुरुआत में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद वेस्ट इंटीज के लिए हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रन बनाए, जिससे वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 182/5 का स्कोर खड़ा किया. वहीं हेटमायर ने 22 गेंदों में अर्धशतक भी बनाया और शेर्फेन रदरफोर्ड (26) और रोवमैन पॉवेल के साथ शानदार साझेदारी की. ब्रैड करी ने रोवमैन पॉवेल के साथ हेटमायर की बढ़ती साझेदारी को खत्म किया और 16वें ओवर में पॉवेल को 14 गेंदों में 24 रन पर आउट कर दिया. इस बीच, ओलिवर डेविडसन ने 10वें ओवर में ब्रैंडन किंग को आउट किया. यह डेविडसन का पहला T20I विकेट था. इस बीच, माइकल लीस्क ने नौवें ओवर में स्कॉटलैंड के लिए पहली सफलता दिलाते हुए शाई होप को आउट किया.

जेसन होल्डर ने जवाबी हमले को रोका

स्कॉटलैंड को रन चेज में शुरुआती झटका लगा, जब उसके दोनों ओपनर ब्रैंडन मैकमुलन और माइकल जोन्स आउट हो गए. स्कॉटलैंड ने भी जवाबी हमला किया, लेकिन जेसन होल्डर ने इस हमले को खत्म कर दिया. उन्होंने कप्तान रिची बेरिंगटन को 24 गेंदों में 42 रन पर आउट किया. इस बीच, मैकमुलन (14) पांचवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने. फिर छठे ओवर में शिमरोन हेटमायर के शानदार एक हाथ के कैच से जॉर्ज मुन्से 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए. आखिरी में स्कॉटलैंड 147 रन पर ऑलआउट हो गई.

शेफर्ड की हैट्रिक

शेफर्ड ने अपनी एक ओवर में मैथ्यू क्रॉस (11), माइकल लीस्क (0) और ओलिवर डेविडसन (0) को हैट्रिक लेकर आउट किया. सफयान शरीफ ने उस ओवर में आखिरी गेंद पर फिर से प्रहार किया और वह भी 0 पर आउट हो गए. हेटमायर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.