IND vs ENG: टीम इंडिया में Sarfaraz की एंट्री से गदगद हो गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया ये खास ट्वीट
Sarfaraz Khan: सरफराज खान को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है. इससे पाकिस्तान टीम के ओपनर इमाम उल हक बेहद खुश हैं. उन्होंने एक खास ट्वीट किया है.
Sarfaraz Khan:इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया पहला मुकाबला हार चुकी है. अब दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से खेला जाएगा, जिससे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. राहुल-जडेजा की जगह चयनकर्ताओं ने 3 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, इनमें सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं. सरफराज खान को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है. इससे पाकिस्तान टीम के ओपनर इमाम उल हक बेहद खुश हैं.
इमाम उल हक ने बधाई दी
इमाम उल हक ने सरफराज खान को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा 'बधाई हो भाई, मैं तुम्हारे लिए बहुत ही ज्यादा खुश हूं.'सरफराज को जिस ट्वीट में इमान ने बधाई दी है, उसमें दिल वाली दो इमोजी भी बनाई हैं. इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
9 साल से खेल रहे घरेलू क्रिकेट
दरअसल, सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में 9 सालों से खेल रहे हैं. पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट के 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 3912 रन बनाए हैं, जिसमें 14 सेंचुरी शामिल हैं.
लिस्ट ए करियर
37 लिस्ट ए मैचों में 629 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 96 टी20 मैचों में 1188 रन बनाए हैं. उन्हें आउट करना मुश्किल होता है.
मिल सकता है मौका
सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का चांस मिल सकता है. क्योंकि भारतीय टीम अपना मिडिल ऑर्डर मजबूत करना चाहेगी.