IND vs NZ T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड का नया इतिहास रचा, विराट को पछाड़ कर अपने नाम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर नॉकआउट मुकाबलों में विराट कोहली के सबसे बड़े भारतीय स्कोर की बराबरी कर ली है. उन्होंने खिताबी मुकाबले में 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली.
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया है. संजू सैमसन ने 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर नॉकआउट मुकाबलों में विराट कोहली के सबसे बड़े भारतीय स्कोर को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने खिताबी मुकाबले में 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली.
- संजू सैमसन (89 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2026)
- विराट कोहली (77 रन बनाम श्रीलंका, 2014)
- विराट कोहली (76 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
- गौतम गंभीर (75 रन बनाम पाकिस्तान, 2007)
- अक्षर पटेल (47 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
- रोहित शर्मा (30 रन बनाम पाकिस्तान, 2007)
इस मैच में अभिषेक और संजू की जोड़ी ने 17 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया. साल 2009 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने 48 रनों की साझेदारी की थी, जो अब तक फाइनल मैच में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप थी. अभिषेक और संजू ने पहली बार किसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन जोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने बड़े मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया और लगातार तीसरे मैच में पचास से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया.
Also Read
- IND vs NZ, T20 World Cup Final: वसीम जाफर ने वॉन से फिर लिए मजे, नजर से बचाने के लिए शेयर किया देसी टोटका
- IND vs NZ, T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने जड़ी लगातार तीसरी फिफ्टी, कोहली-अफरीदी के साथ खास लिस्ट में हुए शामिल
- IND vs NZ, T20 World Cup Final: अभिषेक शर्मा की फाइनल में तूफानी वापसी, 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ कीवी टीम को बैकफुट में धकेला
इस अर्धशतक के साथ ही संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों के खास क्लब में जगह बना ली है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि शाहिद अफरीदी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं.