'रुक... हुक्का पीके आता हूं...', Dhoni-Pant की प्राइवेट पार्टी का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
एमएस धोनी (MS Dhoni) और ऋषभ पंत (Rishqabh Pant) का एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है. क्लिप में कथित ‘हुक्का’ वाले जिक्र ने चर्चा बढ़ा दी है, हालांकि VIDEO की प्रामाणिकता और जगह समय की पुष्टि नहीं हुई है.
एमएस धोनी (MS Dhoni) और ऋषभ पंत (Rishqabh Pant) के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है. पंत धोनी को अपना बड़ा भाई और गुरु मानते हैं, इस कारण दोनों को कई बार साथ में देखा जाता है. जिस धोनी को देखना सबके लिए मुश्किल होता है लेकिन वो धोनी कई मौकों पर ऋषभ पंत के साथ दिखाई देते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पंत के साथ एक पार्टी इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.
वायरल क्लिप में दोनों कुछ दोस्तों के साथ पर्सनल गेट टुगेदर में नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वीडियो में कथित तौर पर धोनी को हुक्का मांगते हुए सुना जा रहा है. जिसके बाद ये क्लिप और ज्यादा वायरल हो रही है.
पार्टी में दिखे पंत और धोनी
वायरल क्लिप में पंत कुछ लोगों के साथ सोफे पर बैठे नजर आते हैं. आसपास का माहौल होटल के कमरे जैसा दिखाई देता है. टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं. धोनी पीछे से आते दिखते हैं और तस्वीर खिंचवाने के बाद पंत से हाथ मिलाते हैं.
Also Read
- अपने वजन से तीन गुना ज्यादा भार उठाकर रचा इतिहास... 21 साल की पावरलिफ्टर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 140kg उठाकर जीता सिल्वर
- Sakshi Malik Birthday: छोटे से गांव से ओलंपिक पोडियम तक, आखिरी 9 सेकंड में बदल दी भारतीय कुश्ती की तस्वीर
- फर्जी चोट का ड्रामा पड़ा भारी... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का बैन! मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?
इसी दौरान कथित तौर पर उनके ‘हुक्का पीके आता हूं’ कहने की आवाज सुनाई देती है. हालांकि इस VIDEO की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि क्लिप कब और कहां रिकॉर्ड की गई थी. हमारी वेबसाइट इस वीडियो के सत्यापन की पुष्टि नहीं करता है.
फिर चर्चा में पुराने हुक्का किस्से
इस क्लिप के सामने आने के बाद धोनी से जुड़े पुराने किस्से भी सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने पहले बताया था कि धोनी कभ-कभी शीशा या हुक्का पसंद करते थे. उनके मुताबिक, धोनी का कमरा खिलाड़ियों के लिए खुला रहता था और युवा खिलाड़ी वहां आकर समय बिताते थे.
धोनी के कमरे में जुटते थे खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी भी धोनी के होटल रूम के माहौल का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि कई मौकों पर धोनी का कमरा खिलाड़ियों के अनौपचारिक लाउंज जैसा बन जाता था. खिलाड़ी वहां बैठकर बातचीत करते और साथ समय बिताते थे. यही वजह है कि वायरल VIDEO के बाद धोनी से जुड़े पुराने किस्से फिर लोगों की चर्चा में आ गए.
रांची से लॉर्ड्स तक साथ दिखे पंत धोनी
पंत और धोनी हाल के दिनों में भी साथ नजर आए हैं. श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले पंत रांची में अभ्यास कर रहे थे, जहां धोनी भी उनके साथ दिखाई दिए थे. बाद में दोनों लॉर्ड्स में भारत इंग्लैंड तीसरे वनडे के दौरान साथ नजर आए. वहीं पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 168 रन बनाए और टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने.