IPL 2026

महज 15 की उम्र में करोड़ों के मालिक बने वैभव! जानें सूर्यवंशी की कुल संपत्ति

वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता के बाद अब फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं या उनके पास कितने घर और गाड़ियां  हैं. तो बता दें वैभव की नेटवर्थ.....

X (@Vaibhavsooryava)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 में अगर किसी युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह है 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी. राजस्थान रॉयल्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर उन्होंने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का बड़ा सितारा मिल चुका है.

कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ वह खेल रहे हैं, उसने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों दोनों को अपना दीवाना बना लिया है. अब वैभव इस लोकप्रियता के बाद फैंस उनके बारे में हर एक बात जानना चाहते हैं कि वैभव कितनी संपत्ति के मालिक हैं या उनके पास कितने घर और गाड़ियां  हैं. तो आज हम आपको इस आर्टिकल में वैभव की नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं. 

1.1 करोड़ में RR में हुए थे शामिल

IPL नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय यह रकम बड़ी मानी जा रही थी, लेकिन अब उनके प्रदर्शन को देखकर यही सौदा बेहद फायदेमंद नजर आ रहा है. पिछले एक साल में उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने वैभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. मुंबई में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जबकि बिहार के समस्तीपुर स्थित पैतृक घर की कीमत कथित तौर पर 40 लाख से 60 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके बाद IPL कॉन्ट्रैक्ट के अलावा उनकी मैच फीस से भी बड़ी कमाई होती है. सूर्यवंशी को आईपीएल में 7.5 लाख रुपये की फीस भी मिलती है. उन्होंने अपने करियर में अभी तक कुल 22 मैच खेले हैं तो अनुमानन उनकी मैच फीस करीब 1.65 करोड़ रूपये बनती है. 

लग्जरी कारें और ब्रांड डील्स

वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई बड़े इनाम भी मिले हैं. उनके पास टाटा कर्व ईवी जैसी लग्जरी कार है, जबकि एक मर्सिडीज बेंज भी उन्हें गिफ्ट में मिलने की चर्चा है. इसके अलावा कई कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ना चाहती हैं. यही कारण है कि उनकी कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती नजर आ रही है.

शानदार प्रदर्शन से बढ़ी लोकप्रियता

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कई यादगार पारियां खेली हैं. उनकी बल्लेबाजी के सामने विपक्षी टीम घुटने टेकने पर मजबूर हो जाती है. यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स उन्हें भविष्य का बड़ा मैच विनर मान रही है. एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी तूफानी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.