रोनाल्डो की जीत, मोद्रिच के आंसू... जानिए कैसे 'VAR' के एक फैसले से FIFA World Cup 2026 में मचा तहलका
पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया लेकिन असली कहानी 103वें मिनट में लिखी गई थी. क्रोएशिया का वो गोल जो VAR ने रद्द कर दिया. इसके बाद जो हुआ उसने हर फैंस को निराश कर दिया.
FIFA World Cup 2026 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के मैच में रोनाल्डो के पहले नॉकआउट गोल से लेकर डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि तक सब-कुछ था. पूरी दुनिया इस मैच का आनंद ले रही थी लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ जिसने सबको चौंका कर रख दिया. 103वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल जड़ दिया. पुर्तगाल की बाराबरी कर ली लेकिन फिर VAR ने उसे रद्द कर दिया. इस VAR के नाटक ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया.
103वां मिनट और फिर सब बदल गया
खेल के 103वें मिनट में Ivan Perisic ने गेंद क्रॉस की. Mario Pasalic ने गेंद Josko Gvardiol की तरफ पास की और Gvardiol ने गोल कर दिया. पूरा क्रोएशियाई स्टेडियम खड़ा हो गया. खिलाड़ी एक दूसरे से लिपट गए. 2-2 से मैच बाराबर हो गया. अब सबको लगा की एक्स्ट्रा टाइम आने वाला है लेकिन VAR की स्क्रीन जली. रेफरी ने इशारा किया और सब कुछ रुक गया.
गेंद के अंदर चिप ने बताया सच या झूठ?
FIFA ने बयान जारी किया कि Adidas की गेंद Trionda के अंदर लगे IMU सेंसर ने साबित किया कि Igor Matanovic ने गेंद को छुआ था जिससे Pasalic ऑफसाइड हो गया लेकिन यहीं से विवाद शुरू हुआ. Replay में यह देखना लगभग नामुमकिन था कि Matanovic ने गेंद को छुआ या नहीं. अगर वह टच नहीं होता तो Pasalic ऑनसाइड था और ये गोल ही थी. क्रोएशिया के मिडफील्डर Petar Sucic ने मैच के बाद कहा "रेफरी ने कहा उसके पास बॉल सेंसर का डेटा है लेकिन मुझे नहीं पता यह क्या है."
Also Read
- FIFA WORLD CUP के बीच आई दर्दनाक खबर, बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गया यह स्टार फुटबॉलर, गोलीबारी में गई जान
- IND vs ENG 2nd T20I, Live Streaming: बारिश के बाद अब पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजरें, एक क्लिक में जानें मैच की पूरी डिटेल
- जीत के बाद भावुक हुए Ronaldo... डियोगो जोटा को दी भावुक श्रद्धांजलि
दो दिग्गजों का अलग-अलग अंजाम
67वें मिनट में पेनल्टी मिली. रोनाल्डो आगे आए और वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास में अपना पहला गोल दागा. उन्होंने कॉर्नर की तरफ दौड़ लगाई और अपना मशहूर 'SIUUUU' सेलिब्रेशन किया. मैच के बाद रोनाल्डो ने दिवंगत साथी Diogo Jota की जर्सी पहनी और पूरी टीम के साथ उनको श्रद्धांजलि दी. दूसरी तरफ Mateo Kovacic आंसुओं में थे और 40 साल के Luka Modric ने शायद अपना आखिरी वर्ल्ड कप मैच खेल लिया. मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने पुराने Real Madrid साथी मोद्रिच को गले लगाया.