Rohit Sharma: बेंगलुरु में रोहित शर्मा का तूफान, 5वां शतक ठोक रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने 69 बॉल पर 121 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. 

Gyanendra Sharma

Rohit Sharma:  वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा अपने लय में लौट आएं हैं. पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने का बदला रोहित ने बेंगलुरु में निकाल लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने 69 बॉल पर 121 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  212 रन बनाए. रोहित ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर 190 रनों की हैरतअंगेज की पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया को 212 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.  रोहित शर्मा की 14 महीनों के बाद टी20 टीम में वापसी हुई थी. पहले दो मैचों में रन नहीं आए थे. मोहाली में खेले गए पहले मैच में वो दूसरी गेंद पर ही रन आउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके थे. इंदौर में दूसरे टी20 में वो पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए. तीसरे मैच में रोहित का बल्ला चला. 

 

4.3 ओवर में महज़ 22 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा देने के बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल (04), विराट कोहली (00), शिवम दुबे (01) और संजू सैमसन (00) पर आउट हुए.  इसके बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 190* रनों की साझेदारी की. इस दौरान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 121* रन बनाए. रिंकू ने 39 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 69* रनों की पारी खेली.