Mohammad Kaif: रोहित-द्रविड़ से WC फाइनल में हुई गलती, मोहम्मद कैफ ने पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा
Mohammad Kaif: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार की टीस अभी तक फैंस के दिलों में बरकरार है. मोहम्मद कैफ ने अहमदाबाद की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है जोकि चौंकाने वाला है.
Mohammad Kaif: मोहम्मद कैफ ने कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को फाइनल में मिली हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह जोड़ी अहमदाबाद में हार से पहले पिच को बदलने में शामिल थी. भारत 12 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर जीत का प्रबल दावेदार था. लीग स्टेज में रोहित शर्मा की टीम ने अपने सभी मैच जीते. फाइनल में एक ट्रिकी पिच पर टीम इंडिया फंस गई. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया.
मोहम्मद कैफ उस समय कमेंट्री ड्यूटी पर थे. कैफ ने दावा किया कि मैं वहां तीन दिन पहले पहुंच गया था. रोहित और द्रविड़ ने फाइनल से पहले लगातार तीन दिनों तक नियमित शाम को पिच का निरीक्षण किया. कैफ ने कहा कि उन्होंने सतह को धीरे-धीरे रंग बदलते हुए देखा और मैच से पहले पिच के साथ छेड़छाड़ करने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की.
तीन दिन पिच का निरीक्षण करने आए कोच-कप्तान
कैफ ने खुलासा किया कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ शाम को पिच का निरीक्षण करने आए और यह लगातार तीन दिनों तक किया गया. मैंने पिच का रंग बदलते देखा. ऑस्ट्रेलिया के पास कमिंस हैं, स्टार्क हैं, तो इन्हें धीमी पिच दो और वहां गलती हुई. कैफ ने कहा कि लोग कितना भी बोले क्यूरेटर अपना काम करता है हम कुछ नहीं बोलते, बकवास है.
भारत 250 तक नहीं पहुंच पाया
फाइनल मुकाबला अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिन गर्म काफी गर्म था और रात को ओस थी. भारत ने तेज शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली. लेकिन पिच धीमी होते गई और टीम 50 ओवरों में 240 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के तूफानी 137 रनों की पारी खेली. भारत ये मैच 6 विकेट से हार गया.