US Israel Iran War

RR VS DC: रियान पराग ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान की कराई दमदार वापसी

इंडियान प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने 90 रन की कप्तानी पारी खेली.

X
Ashutosh Rai

IPL 2026: इंडियान प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी सिर्फ 10 रन पर आउट हो गई. इसके बाद मैच में रियान पराग ने 90 रन बनाकर राजस्थान की बल्लेबाजी को मजबूती दी. पराग अपने पहले आईपीएल शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए

ड्रेसिंग रूम का वायरल वीडियो

मंगलवार को मुल्लनपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई थी. मैच की दूसरी पारी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में देखा गया था. यह फुटेज इंटरनेट पर आते ही तुरंत वायरल हो गई.

आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन

इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए आईपीएल प्रबंधन ने एक आधिकारिक प्रेस बयान जारी कर सख्त कदम उठाने की जानकारी दी. बयान के अनुसार, टाटा आईपीएल 2026 के 40वें मैच में आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर पराग पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. उन्हें अनुच्छेद 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया है.


बीसीसीआई का सख्त रवैया

मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए इस दंड को रियान पराग ने बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिया है और अपनी इस गलती को मान लिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस घटना को लेकर काफी गंभीर है. आईपीएल की साफ-सुथरी इमेज को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई अब दोषी टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ भी अन्य कड़ी कार्रवाई शुरू करने के विकल्पों पर विचार कर रही है.