रियान पराग पहले नहीं, ये क्रिकेटर्स ने भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हो चुके हैं कैमरे में कैद
ड्रेसिंग रूम में रियान पराग का वेपिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. हालांकि यह पहला मामला नहीं जब कोई खिलाड़ी वेपिंग करते हुए पकड़ा गया है. इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स का वीडियो वायरल हुआ है.
नई दिल्ली: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं. ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है. इस घटना के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने बीसीसीआई से मामले की जांच की मांग भी उठानी शुरू कर दी है.
यह मामला मंगलवार को मुल्लनपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया. हालांकि यह पहला मामला नहीं जब कोई खिलाड़ी वेपिंग करते हुए पकड़ा गया है. वीडियो के सामने आते ही लोगों को जनवरी 2026 की एक घटना याद आ गई, जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान भी वेपिंग करते कैमरे कैद हुए थे.
एबी डी विलियर्स का वीडियो भी हुआ था वायरल
मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आरआर के कप्तान रियान पराग का वेपिंग (ई सिगरेट) करते हुए वीडियो वायरल हुए था. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई मामला सामने आया है .
इससे पहले जनवरी 2026 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स भी एक मैच के दौरान वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे. हालांकि उस समय उन्हें कोई सजा नहीं मिली थी, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में वेपिंग पर प्रतिबंध नहीं है.
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने भी किया था वेपिंग
इससे भी थोड़ा पहले जाएं तो 2020 में ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया था. 2020 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच भी आईपीएल मैच के दौरान इसी तरह की हरकत के कारण चर्चा में आए थे. उस सीजन का आयोजन यूएई में हुआ था, जहां कोविड-19 के चलते नियम थोड़े अलग थे.
भारत में सख्त कानून
रियान पराग के मामले को गंभीर इसलिए लिए भी माना जा रहा है क्योंकि भारत में ई-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध है. इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA), 2019 के तहत इसका उत्पादन, बिक्री और उपयोग गैरकानूनी है. इसके उल्लंघन पर जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है. इसके अलावा, आईपीएल स्टेडियम परिसरों में भी धूम्रपान या वेपिंग सख्ती से मना है.
और पढ़ें
- GT vs RCB, Live Streaming: IPL के 41वें मुकाबले में होगी गुजरात-बेंगलुरु की भिड़ंत, फैंस घर बैठे यहां उठा सकते हैं मैच का लुत्फ
- Happy Birthday Rohit Sharma: बर्थडे से पहले रोहित फैंस को लगेगा बड़ा झटका, SRH के खिलाफ क्या खेलते दिखेंगे हिटमैन?
- 'उनकी कप्तानी में सुधार..' GT के बल्लेबाज ने शुभमन गिल की कप्तानी को किया रेट, IPL में सफलता का खोला राज