US Israel Iran War

PBKS vs RR: अपराजित PBKS के सामने होगी रियान पराग की परीक्षा! RR को करना होगा खास प्रदर्शन

28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 40वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को अपनी रणनीति में बदलाव कर फॉर्म में वापसी करनी होगी.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. पीबीकेएस इस टूर्नामेंट सभी टीमों के रौंदते हुए लगातार आगे बढ़ रही है. टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है. एक तरफ जहां पंजाब किंग्स लगातार जीत की लय में है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के लिए ये अभियान मिला जुला रहा है. ऐसे में कल दोनों टीमों के बीच मुल्लनपुर शाम 07:30 बजे बेहद दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. 

जहां राजस्थान रॉयल्स को मजबूत और अपराजित दिख रही पंजाब किंग्स के खिलाफ खुद को साबित करना होगा. इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें राजस्थान के कप्तान रियान पराग पर होंगी, जो अब तक बल्ले से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक टूर्नामेंट में अपराजित है.

पंजाब किंग्स की जबरदस्त फॉर्म

पंजाब की टीम इस सीजन में बेहद संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. कप्तान अय्यर ने इस टूर्नामेंट में दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी की है और टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है. जब से अय्यर पंजाब के कप्तान बने हैं टीम का प्रदर्शन बेहद खास रही है. पिछले साल लंबे इंदजार के बाद पंजाब किंग्ल ने फाइनल में प्रवेश किया था. 


 रणनीति और चुनौतियां

पंजाब किंग्स की ओपनिंग साझेदारी  काफी आक्रामक नजर आ रही है. PBKS की मजबूत बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को देखते हुए राजस्थान पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. वहीं, फील्डिंग में सुधार करना भी उनके लिए जरूरी होगा. क्योंकि आरआर बढ़ते टूर्नामेंट के साथ अपनी लय खोता जा रहा है. जिसे उन्हें जल्द ही प्राप्त करना होगा. 

राजस्थान की गिरती लय

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी शानदार हुई थी. टीम ने शुरुआत मे लगातार चार मैच जीते थे. हालांकि बाद में टीम अपनी लय खो बैठी है. युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने जरूर प्रभावित किया है, लेकिन टीम का प्रदर्शन लगातार स्थिर नहीं रहा. आरआर को सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी सीजन 2 मैचों में मात दी है. 

पराग पर बढ़ता दबाव

इस सीजन आरआर के नेतृत्व में बदलाव हुआ है. मैनेजमेंट ने रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है. इस सीजन अभी तक कप्तान रियान पराग का बल्ला खामोश रहा है. आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ 88 रन ही बनाए हैं, जिससे टीम पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. अब अगला मुकाबला पीबीकेएस से है, जिसके सामने फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.