ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में होगी घर वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ टूटा रिश्ता; 12 करोड़ का नुकसान
ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से विदाई तय हो गई है. आईपीएल 2027 में वे एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं.
Rishabh Pant Trade Deal: लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत जल्द ही अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड बातचीत शुरू हो गई है. हालांकि इस सौदे में पंत को अपनी सैलरी में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है और कप्तानी मिलने की संभावना भी बेहद कम बताई जा रही है.
कप्तानी छोड़ने के पीछे की वजह
बीते सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर रही. टीम के खराब नतीजों का सीधा असर ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी पड़ा, जिसके बाद उन्होंने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया. फ्रेंचाइजी ने भी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था. शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे एक साधारण खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ बने रह सकते हैं. अब हालात बदल चुके हैं और वे पूरी तरह से लखनऊ छोड़ने की राह पर हैं.
Also Read
- 'पिता के निधन' की खबर और मैदान पर मेसी के वो आंसू..., फूट-फूट कर रोने के पीछे का सच आया सामने
- 'जेल में टूट चुका था हौसला...', इस भारतीय क्रिकेटर का छलका दर्द, गर्लफ्रेंड के प्यार ने बचाई जिंदगी
- FIFA World Cup: जब चोरी हो गई थी फीफा वर्ल्ड कप की असली ट्रॉफी, फिर पुलिस नहीं... एक पालतू कुत्ते ने ऐसे ढूंढकर चौंकाया
मेगा ऑक्शन से लेकर अब तक का सफर
साल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था. टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उस समय भरोसा जताया था कि पंत आने वाले कई सालों तक टीम की कमान संभालेंगे. सबसे महंगे खिलाड़ी होने के बावजूद पंत का बल्ले से प्रदर्शन लगातार दो सीजन तक कमजोर रहा, जिससे फैंस और मैनेजमेंट दोनों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. इसी वजह से अब उनकी विदाई तय मानी जा रही है.
दिल्ली में नई शुरुआत की उम्मीद
पंत पहले भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए यह वापसी उनके लिए घर लौटने जैसी मानी जा रही है. खबरों के अनुसार युवराज सिंह को टीम का बैटिंग कोच और सौरव गांगुली को क्रिकेट निदेशक बनाया जा सकता है.