श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब द्वारा खरीदे जाने के बाद परेशान हो गए थे ऋषभ पंत, बोले- मुझे चिंता थी कि...'
Rishabh Pant: नीलामी से पहले लगातार ऐसी खबरें सामने आती रही थी कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स या फिर पंजाब किंग्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और नीलामी में इस खिलाड़ी को लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसे में अब स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए पंत ने बड़ा खुलासा किया है.
Rishabh Pant: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान 27 करोड़ रूपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. हालांकि, उनसे पहले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था. ऐसे में इसके बाद पंत हैरान हो गए थे.
बता दें कि आईपीएल 2025 में सबसे अधिक मोटी रकम के साथ पंजाब की टीम आई थी. ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि पंत को पंजाब की टीम अपने साथ जोड़ सकती है. इसके अलावा ऋषभ को भी यही उम्मीद थी कि वे पंजाब का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे भी हैरान रह गए थे. अब इसको लेकर खुद पंत ने बड़ा खुलासा किया है.
ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, नीलामी से पहले लगातार ऐसी खबरें सामने आती रही थी कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स या फिर पंजाब किंग्स अपनी टीम में शामिल कर सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और नीलामी में इस खिलाड़ी को लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसे में अब स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए पंत ने बड़ा खुलासा किया है.
पंत ने कहा कि "मुझे बस एक ही चिंता थी, वह थी पंजाब (हंसते हुए). उनके पास सबसे ज़्यादा पर्स था और जब श्रेयस पंजाब गए, तो मुझे लगा कि मैं एलएसजी में जा सकता हूं. हालांकि, नीलामी में आप कुछ भी नहीं कह सकते हैं कि क्या होने वाला है.मैनें सोचा बस इंतजार करते हैं और देखते हैं कि आगे क्या होने वाला है."
ऋषभ पंत बने तखनऊ के नए कप्तान
लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने हाल ही में अपने नए कप्तान का ऐलान किया है. पंत को उन्होंने अपना अगला कप्तान नियुक्त किया है और वे आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. पंत के लिए अब एक बड़ी चुनौती होने वाली है कि वे टीम को चैंपियन बनाए और खुद को एक कप्तान के रूप में साबित करें.
और पढ़ें
- India vs England, 1st T20I: कब और कहां देख सकेंगे पहला टी-20 मैच, प्लेइंग XI से लेकर पिच रिपोर्ट तक, देखें पूरी डिटेल्स
- रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, इस दिन मैदान पर उतरेंगे रन मशीन
- संजू सैमसन और अभिषेक नायर का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, सूर्यकुमार यादव ने दिया मजेदार रिएक्शन