'भैया नहीं ब्रदर बोलो...' रिंकू की मां-बहन ने वीडियो कॉल पर की सुनील नरेन की तारीफ, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

KKR के मैच जीतने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिंकू सिंह अपनी बहन को कहते नजर आ रहे हैं कि वह भैया नहीं बल्कि ब्रदर कहें.  

X (@mufaddal_vohra)
Meenu Singh

लखनऊ: बीती शाम रिंकू सिंह के नाम रही. रिंकू सिंह की आतिशी पारी की बदौलत केकेआर सुपर ओवर में मैच अपने नाम करने में सफल रही. उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 83 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन के बाद चारों ओर रिंकू सिंह की ही चर्चा हो रहा है.

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में, 15 ओवर के बाद केकेआर 93 रन पर 7 विकेट गंवा बैठी थी, तभी रिंकू ने जोरदार पलटवार किया. 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर वह नाबाद रहे. अब इस दौरान ही सोशल मीडिया परएक वीडियो तेजी से वायरल  हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहन को कहते नजर आ रहे हैं कि वह भईया नहीं बल्कि ब्रदर कहें.  

'भैया नहीं ब्रदर बोलो...' रिंकू सिंह 

दरअसल मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें रिंकू सिंह वीडियो कॉल पर अपनी मां और बहन से बात करते नजर आए. इस दौरान ही रिंकू ने दोनों की बात अपने साथी क्रिकेटर सुनील नरेन से कराई. बातचीत का सबसे खास पल तब आया जब उनकी बहन ने नरेन से बात की, जिससे प्रशंसक और यहां तक ​​कि रिंकू भी हंसने लगे.

KKR द्वारा X पर साझा किए गए एक वीडियो में रिंकू की बहन को नरेन को 'हैलो भैया' कहा. जिस पर रिंकू ने तुरंत उनसे कहा कि वे उन्हें 'भैया नहीं ब्रदर' कहकर बुलाएं, क्योंकि वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी को हिंदी समझ नहीं आती. बोलने के बावजूद, रिंकू की बहन ने हिंदी में नरेन की प्रशंसा करते हुए कहा, 'बहुत अच्छी बॉलिंग की आपने.' रिंकू ने तुरंत ही नरेन को इसका मतलब समझाया. जिस पर नरेन ने मुस्कुराते हुए शुक्रिया किया. 

सुपर ओवर में खर्चा केवल 1 रन

अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस मैच में अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए सुपर ओवर में विपक्षी टीम पर महज 1 रन ही खर्चे. उन्होंने सिर्फ एक रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य पूरा कर लिया.