वैभव सूर्यवंशी का अगले महीने टीम इंडिया में डेब्यू? पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कोच का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू मिलना चाहिए. जिसके लिए उन्होंने चयनकर्ताओं से अपील की है कि युवा बल्लेबाज को जल्द से जल्द भारतीय टीम में मौका दिया जाए.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है, वह खिलाड़ी कोई और नहीं युवा धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. सूर्यवंशी उम्र में भले ही छोटे हो लेकिन उनका अब छोटा नहीं रह गया है. वैभव अब किसी पहचान के मौहताज नहीं है. उन्होंने अपनी आक्रामक और आत्मविश्वासी बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए वैभव की टीम में नेशनल टीम में डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं. 

साथ ही क्रिकेट के कुछ दिग्गजों का मानना है कि वैभव को जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू मिलना चाहिए. जिसके लिए उन्होंने चयनकर्ताओं से अपील की है कि युवा बल्लेबाज को जल्द से जल्द भारतीय टीम में मौका दिया जाए.

रवि शास्त्री ने की बड़ी सिफारिश

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक शो के दौरान कहा कि वैभव जैसे खिलाड़ी को ज्यादा इंतजार नहीं करवाना चाहिए. उनके मुताबिक, टी20 क्रिकेट ऐसा मंच है जहां युवा खिलाड़ियों को जल्दी मौका दिया जा सकता है और वैभव इस प्रारूप के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं. शास्त्री ने यहां तक कहा कि मौजूदा समय में वह दुनिया की कई टीमों में सीधे जगह बना सकते हैं. साथ ही शास्त्री ने चयनकर्ताओं से भी सूर्यवंशी की सिफारिश कर दी. 

उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है

शास्त्री ने साफ कहा कि उन्हें वैभव की उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि असली मायने इस बात के हैं कि खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन कर रहा है. वैभव जिस तरह अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह उनकी मानसिक मजबूती को दिखाता है. शास्त्री के अनुसार, इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है.

आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका

पूर्व भारतीय कोच का मानना है कि जून में होने वाला आयरलैंड दौरा वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए बिलकुल सही मौका साबित हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो वह भारत के सबसे युवा डेब्यू खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे.

इंडिया ए टीम में मिला मौका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव के शानदार प्रदर्शन का असर अब चयन में भी दिखाई देने लगा है. उन्हें पहली बार इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. जून में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में वह खेलते नजर आएंगे. माना जा रहा है कि अगर वहां भी उनका बल्ला चला, तो टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए जल्द खुल सकता है. बता दें वैभव ने इस आईपीएल सीजन 11 मैच में 40 की औसत से 440 रन बनाए हैं.