'ये ट्रॉफी उन्हें डेडिकेट करना चाहता हूं...', 2 साल में 2 टाइटल, जीत के बाद इमोशनल हुए पाटीदार
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच जीतने के बाद इस जीत को कुछ खास लोगों को समर्पित किया है. अपनी लगातार दूसरी जीत पर वह उन्हें याद कर बेहद भावुक दिखे.
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. लगातार 18 सालों तक ट्रॉफी का इंतजार करने के बाद भी टीम ने हार नहीं मानी लगातार उसी शिद्दत और मेहनत के साथ लगे रहे. टीम के इसी भरोसे और इंतजार ने RCB को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है.
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर RCB ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस शानदार जीत के बाद जहां पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं कप्तान रजत पाटीदार के शब्दों ने सभी को भावुक कर दिया. उन्होंने मैच जीतने के बाद इस जीत को कुछ खास लोगों को समर्पित की. जिसके बाद फैंस के मन पाटीदार के लिए सम्मान और भी बढ़ गया.
'ये ट्रॉफी उन्हें डेडिकेट करना चाहता हूं...'
गुजरात टाइटंस को हराने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच जीतने के बाद भावुक दिखे. इसी बीच, कप्तान रजत पाटीदार ने अपने उन प्रशंसकों को याद किया, जिन्होंने पिछले साल आरसीबी के पहले खिताब जीतने के बाद एक दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी.
Also Read
- RCB's Golden Days: सिर्फ विराट नहीं, पूरी टीम बनी जीत की ताकत, पाटीदार ने लिखी RCB के नए युग की गाथा
- RCB की धांसू जीत के बाद डांस फ्लोर पर झूमे विराट और अनुष्का, वीडियो में देखें किंग कोहली का जलवा
- Happy Birthday Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने तय किया खिलाड़ी से मेंटर तक का सफर, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बनाया था चैंपियन
उन्होंने जीटी को हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'जाहिर है, आपको बुरा लगता है. मैच जीतने के बाद आपने अपने प्रशंसकों को खो दिया. वे सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बल्कि RCB परिवार के सदस्य थे.' उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं ये ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहता हूं. बस इतना ही. मेरे पास इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.'
कप्तानी के पहले दो साल में रचा इतिहास
बता दें रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कप्तान बनने के बाद वह लगातार दो सीजन में टीम को चैंपियन बना पाएंगे. उनके अनुसार, 2025 में टीम पर काफी दबाव था, लेकिन 2026 में खिलाड़ी पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरे थे. बेहतर तैयारी और मजबूत टीम भावना ने सफलता की राह आसान बनाई.