'वो RR के लिए खेलता है...' तारक मेहता की एक्ट्रेस को क्रिकेटर ने भेजे 'गंदे' मैसेज, वीडियो वायरल
IPL 2026 में एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है. तारक मेहता से अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर पर बड़ा आरोप लगाया है.
IPL 2026 में कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. रविवार को फाइनल से पहले एक बार फिर इस लीग के एक प्लेयर पर आरोप लगे, जिससे तहलका मच गया है. गुजराती एक्ट्रेस और तारक मेहता से अपना नाम बनाने वाली इस अदाकारा ने राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर पर हैरान करने वाले आरोप लगा दिए. इन आरोपों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
खिलाड़ी को कर दिया ब्लॉक
हाल ही में गुजराती एक्ट्रेस और तारक मेहता फेम नेहल वडोलिया ने एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने RR के एक खिलाड़ी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गंदे और फ्लर्टी मैसेज भेजता था. इससे तंग आकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया. नेहल से ‘सुनो इंडिया पॉडकास्ट’ में पूछा गया कि किसी क्रिकेटर ने उन्हें डीएम किया है. उसके जवाब में उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर उन्हें लगातार मैसेज करता था. इसके बाद वह हंसते हुए बोलीं, "नाम ले लूं?"
एक्ट्रेस ने लगाया चौंकाने वाले आरोप
नेहल ने आगे कहा कि, "वो क्रिकेटर इतना फेमस नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है. उसका तलाक हो चुका है." फिर उनसे पूछा गया कि वह किस तरह के मैसेज करता था. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "वो अक्सर सोशल मीडिया स्टोरी पर रिएक्ट किया करता था और खूबसूरती की तारीफ करता था. वो मुझे हॉट, ब्यूटीफुल और प्रिटी कहकर मैसेज भेजता था. मैं बात आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी और मैंने उससे बात करना बंद कर दिया... अगर मैं मैसेज करूं तो फिर बात करने आ जाएगा. मुझे उससे बात नहीं करनी है."
फैंस के आ रहे रिएक्शन
नेहल के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके आरोपों पर यूजर और खासकर क्रिकेट फैंस जमकर अटकलें लगा रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि, "यह या तो चहल के साथ होगा या फिर रियान पराग के साथ." दूसरे ने कहा, "ये शिमरॉन हेटमायर? या, तुषार देशपांडे?" वहीं एक यूजर ने तो नेहाल पर ही सवाल खड़ा कर दिया, "मुझे यह पता लगाने के लिए Google और AI बॉट का इस्तेमाल करना पड़ा कि मैंने TMKOC के किस एपिसोड में नेहा वडोदिया को देखा था. मुझे लगता है कि TMKOC के बहुत कम फैंस को ही वह याद हैं. उनका कोई खास वजूद नहीं है और उन्हें 'TMKOC से मशहूर' कहना सच्चाई से कोसों दूर है. इसी तरह, मुझे लगता है कि उनका यह बयान बनावटी और दुर्भावनापूर्ण है और इसे सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए दिया गया है."
और पढ़ें
- झारखंड T20 लीग की धमाकेदार नीलामी संपन्न! ईशान किशन, रॉबिन मिंज समेत स्टार्स बिके, उभरते सितारों को मिला बड़ा मंच
- RCB vs GT, IPL 2026 Final: महारिकॉर्ड की दहलीज पर रजत पाटीदार! IPL 2026 का खिताब जीतते ही धोनी-रोहित के खास क्लब में होंगे शामिल
- दो दिन में तीन बार टूटा 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड! PM मोदी ने 'मन की बात' में तारीफ में पढ़े कसीदे