IPL 2026

क्या कल खत्म हो जाएगा गुजरात टाइटंस का सफर? GT के खिलाफ डराने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

29 मई को IPL 2026 की फाइनल टिकट के लिए GT vs RR के बीच जंग होगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें होंगी. क्योंकि जीटी के खिलाफ सूर्यवंशी के डराने वाले आंकड़े हैं.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 का मैच खेला जाएगा.  इस मैच को जीतने वाली टीम लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. तो ऐसे में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, क्योंकि वैभव ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि एकतरफा अपनी टीम को मैच जीता सकते हैं. वैभव ने हाल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में महज 29 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच सकी है.  

बता दें क्वलीफायर 2 मैच भी मुल्लांपुर के मैदान पर ही होगा, जिस पर सूर्यवंशी ने ये आतिशी पारी खेली थी. इस प्रकार, देखना दिलचस्प होगा कि जीटी के खिलाफ युवा एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं. साथ ही आपको गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव के आंकड़े कैसे हैं-

वैभव सूर्यवंशी vs GT आंकड़े

मानक

जीटी के खिलाफ जड़ा था अपना शतक 

वैसे तो वैभव सूर्यवंशी का हर टीम के खिलाफ ही ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हैं लेकिन गुजरात से उनका अलग ही लगाव है. उन्होंने पिछले IPL सीजन में 14 साल की उम्र में गुजरात के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 100 रन बनाए थे. अपने पहले ही सीजन उन्होंने जीटी के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाया था. 

मुल्लांपुर स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

डेट

कुछ ऐसा रहा वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर 

अब अगर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात उन्होंने अपने करियर में कुल 22 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 22 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 42.36 औसत और 231.84 की स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक आए हैं. आईपीएल में वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रनों का रहा है जो उन्होंनें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए हैं.