CWG 2026: प्रिया घंघास का गोल्डन पंच, भारत की झोली में बॉक्सिंग का चौथा गोल्ड
Commonwealth Games 2026 में भारत की प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के रोमांचक फाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह को हराकर गोल्ड मेडल जीता. यह बॉक्सिंग में भारत का चौथा गोल्ड और कुल पांचवां मेडल है.
भारत की युवा मुक्केबाज प्रिया घंघास ने ग्लासगो में चल रहे Commonwealth Games 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल जीत लिया. कड़े मुकाबले में उन्होंने दमदार वापसी की और भारत के बॉक्सिंग अभियान को एक और बड़ी सफलता दिलाई.
रोमांचक फाइनल में प्रिया की दमदार वापसी
महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग का फाइनल शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा. पहले राउंड में प्रिया घंघास ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह ने भी बराबरी का मुकाबला किया. जजों ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से पहला राउंड कनाडाई खिलाड़ी के पक्ष में दिया. इसके बाद प्रिया ने दूसरे राउंड में अपनी रणनीति बदली. उन्होंने धैर्य के साथ सही मौके का इंतजार किया और आखिरी पलों में लगातार सटीक पंच लगाकर मुकाबले की तस्वीर बदल दी. इस राउंड में चार जजों ने उन्हें विजेता माना और स्कोर बराबरी पर आ गया.
Also Read
- CWG 2026: किसान की बेटी साक्षी चौधरी ने रचा इतिहास, Commonwealth games में भारत को दिलाया बॉक्सिंग का तीसरा गोल्ड
- CWG 2026: सोमन राणा ने जीता गोल्ड, शुभम जुयाल के सिल्वर से पैरा शॉट पुट में भारत का डबल धमाका
- CWG 2026: वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत को 'BOXING' में मिला दूसरा मेडल
हरियाणा से कॉमनवेल्थ चैंपियन बनने तक का सफर
हरियाणा की रहने वाली प्रिया घंघास ने सिर्फ 11 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी. उनके पिता महेंद्र घंघास उन्हें कोच रवि सांगवान के पास लेकर गए, जिन्होंने उन्हें शुरुआती प्रशिक्षण दिय. बाद में परिवार बेहतर सुविधाओं के लिए भिवानी चला गया, जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की अकादमी में उन्हें प्रशिक्षण मिला. साल 2023 में उन्होंने यूथ महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के साथ बेस्ट बॉक्सर का सम्मान भी हासिल किया. इसके बाद 2025 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में फाइनल तक पहुंचीं और एशियन अंडर-22 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता. 2026 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने चीन की विश्व चैंपियन चेंगयू यांग को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. अब कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड जीतकर प्रिया ने खुद को भारतीय महिला बॉक्सिंग के बड़े सितारों में शामिल कर लिया है.