'पेरिस टर्निंग प्वाइंट, आगे विजय ही विजय...',श्रीजेश-लक्ष्य सेन से क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम ने सभी ओलंपिक खिलाड़ियों से बात की. पीएम ने कहा कि आप सब ने देश का झंडा ऊंचा किया है. कुछ सीखकर आएं हैं. पेरिस हमारे लिए टर्निंग प्वाइंट था, आग विजय ही विजय है. मैं जिस उमंग से पेरिस के लिए विदाई दी थी, उतनी ही उमंग से मैं आज आप सभी का फिर से स्वागत कर रहा हूं. 

Social Media
India Daily Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बात की. पीएम ने कहा कि आप सब ने देश का झंडा ऊंचा किया है. कुछ सीखकर आएं हैं. पेरिस हमारे लिए टर्निंग प्वाइंट था, आग विजय ही विजय है. मैं जिस उमंग से पेरिस के लिए विदाई दी थी, उतनी ही उमंग से मैं आज आप सभी का फिर से स्वागत कर रहा हूं. 

पीएम मोदी ने कहा कि इसका कारण ये नहीं है कि मेडल का टैली कितना हुआ, इसका कारण ये है कि विश्व भारत के खिलाड़ियों की तारीफ कर रहा है. आपके हौसले, आपके अनुशासन की तारीफ कर रहा है और ये सुनता हूं तो मुझे बहुत गर्व होता है. सबसे पहले पेरिस में अपना लोहा मनवाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पीएम से बात की. इसके बाद भारतीय हॉकी टीम के वॉल कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश ने पूरे सफर के बारे में बताया. 

खिलाड़ियो के साथ हंसी-मजाक

लक्ष्य सेन ने जब अपने सफर के बारे में बता रहे थे, तब पीएम मोदी उनसे हंसी-मजाक करते हुए भी दिखे. सेन से पीएम ने कहा तुमने अच्छा खेला. पहली वार बैडमिंटन में कोई पुरुष खिलाड़ी सेमीफाइनल खेला. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक के बाद रिटायर हो चुके गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सेमीफाइनल में मिली दिल तोड़ने वाली हार और क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कड़ी टक्कर की कहानी बयां की.  

विनेश फोगाट पर गर्व है

पीएम मोदी से विनेश फोगाट के जब्बे की सराहना की. पीएम मोदी ने अपनी स्पीच के समय विनेश फोगाट का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि विनेश ने पहुंचकर इतिहास रचा. विनेश फोगाट वूमेन्स 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल तक पहुंची. हमारे लिए ये गर्व की बात ही. पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक के करीब सवा सौ साल के इतिहास में ये मनु भाकर पहली बेटी हमारी ऐसी है जिसने भारतीय खिलाड़ी के रूप में Individual Event में दो मेडल जीते हैं. 

पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल

हमारा नीरज चोपड़ा पहला ऐसा भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंनेइंडिविजुअल गेम में  गोल्ड और सिल्वर जीते हैं.  हॉकी में भारत ने 52 साल बाद लगातार दो बार मेडल जीते हैं. अमन ने केवल 21 साल की उम्र में मेडल जीत कर देश को प्रसन्न कर दिया है. बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे. इसमें मनु भाकर ने अकेले 2 मेडल शूटिंग के इवेंट में हासिल किए थे. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने भी एक ब्रॉन्ज अपने नाम किया था.