Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

बड़े बदलाव की तैयारी में PCB, अब ऐसे मिलेगी टीम में एंट्री, जानें बाबर आजम का क्या होगा?

Mohsin Naqvi: टी20 विश्व कप 2024 में मिली हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी सर्जरी हो सकती है. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने 4 जुलाई को दिए बयान में साफ कर दिया है कि शान मसूद टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान बने रहेंगे. बाबर आजम की भविष्य पर सीनियर खिलाड़ियों से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. वहीं अब पाकिस्तान टीम में उन खिलाड़ियों को ही प्रमुखता दी जाएगी, जो घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे.

Twitter
India Daily Live

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी सर्जरी हो सकती है. इस बात के संकेत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दिए हैं. उन्होंने लाहौर में 4 जुलाई को संवाददाताओं से कहा कि 'लोग सर्जरी के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन गुस्से में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए, जल्दबाजी में किए गए फैसले कई दफा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. टी20 विश्व कप 2024 में मिली हार के बाद सभी इनपुट और रिपोर्ट पर विचार करने के बाद ही फैसले लिए जाएंगे.

मोहसिन नकवी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि टेस्ट फॉर्मेट में शान मसूद ही कप्तान बने रहेंगे, जबकि सीमित ओवरों की कप्तानी के लिए कप्तान के रूप में बाबर आजम के भविष्य का फैसला सीनियर क्रिकेटर करेंगे. बाबर आजम के भविष्य का फैसला करने वाले सीनियर खिलाड़ी कौन होंगे, इस बारे में नकवी ने कुछ नहीं बताया. इतना जरूरी कहा कि 'मैं केवल उन पूर्व क्रिकेटरों से बात कर रहा हूं जो पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी में रुचि रखते हैं.'

हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम को बुरी हार मिली थी. वो शर्मनाक प्रदर्शन के चलते ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को अमेरिका और भारत ने हराया था, लिहाजा वो सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी.  वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि पाकिस्तान टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है, लेकिन अब तो कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि बोर्ड टीम और चयन समिति में कुछ बदलाव कर सकती है.



चयन समिति में दिख सकता है बदलाव

जब संवाददाताओं ने नकवी से सवाल किया कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी सर्जरी कब होगी? इस पर उन्होंने कहा "लोग सर्जरी के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन गुस्से में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए. जल्दबाजी में लिए गए फैसले कई बार नुकसानदेह साबित हो सकते हैं". नकवी ने ये भी साफ कर दिया कि सिलेक्शन कमेटी में जिसने भी गलत फैसले लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इस बयान के बाद माना जा रहा है कि चयन समिति में भी बदलाव हो सकते हैं.

गुटबाजी और राजनीति की जांच भी करेंगे

पीसीबी प्रमुख ने पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों को जानने के लिए मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद को बुलाया है. नकवी ने जानकारी दी है कि कर्स्टन ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी है. नकवी ने ये भी भरोसा दिया है कि वे पाकिस्तानी टीम में गुटबाजी और राजनीति की भी जांच कर रहे हैं.