मुजरबानी के PSL छोड़ IPL खेलने से चिढ़ा पाकिस्तान, सुनाई सजा; लगा 2 साल का बैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फैसला किया था.
नई दिल्ली: पीसीबी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर दो साल का बैन लगा दिया है. यह कार्यवाही तब हुई जब उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया. पीसीबी ने यह फैसला मंगलवार को लिया. मुजारबानी ने हाल में आईपीएल के लिए पीएसएल का साथ छोड़ दिया, जिसे पीसीबी बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने गेंदबाज पर 2 साल का बैन लगा दिया है. मुजारबानी कोलकाता नाइट राइडर्स में बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट शामिल हुए. इसके चलते उन्होंने पीएसएल को बीच में ही छोड़ दिया.
PCB ने अपनाया सख्त रुख
PCB ने इस कदम को कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्यवाही की है. बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को प्रोशनल कमिटमेंट का सम्मान करना चाहिए और किसी भी लीग के साथ किए गए समझौते का पालन जरूरी है.
अन्य खिलाड़ी भी रडार पर
कुछ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस साल PSL छोड़कर IPL में शामिल हुए हैं. फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्यवाही तो नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्ती बढ़ सकती है. साथ ही ऐसे मामले सामने आने के बाद पीसीबी इन पर और सख्ती से एक्शन ले सकती है. क्योंकि बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि आईपीएल में कॉन्ट्रैक्ट मिलती है पीएसएल बीच में ही छोड़ देते हैं या तो वह इस लीग का हिस्सा तब होते हैं जब खिलाड़ियों को आईपीएल में अपने लिए कोई खरीदार नहीं मिलता है. मुजारबानी भी इस साल आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे जिस कारण वह पीएसएल खेल रहे थे.
ब्लेसिंग मुजारबानी का PSL-IPL का रिकॉर्ड
KKR के लिए की शानदार शुरुआत
आईपीएल में शामिल होने के बाद मुजरबानी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. हालांकि इसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. वहीं टीम को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है. आज केकेआर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपना पांचवां मुकाबला खेलना है.
और पढ़ें
- क्या वैभव तोड़ेंगे मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड? BCCI इस सीरीज में दे सकती है डेब्यू का मौका!
- CSK vs KKR: चेपॉक में आज केकेआर-सीएसके होंगे आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच और वेदर रिपोर्ट
- CSK vs KKR, Live Streaming: जीत के लिए तरस रही केकेआर की आज सीएसके से भिड़ंत, फैंस इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं लाइव प्रसारण