Paris Paralympics 2024: एक हादसे ने छीना पैर, फिर भी नहीं मानी हार, कौन हैं भारत को बैक टू बैक गोल्ड दिलाने वाले सुमित अंतिल?
Paris Paralympics 2024: भारत के पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल देश के स्टार एथलीट हैं. उन्होंने पैरालंपिक में वो कर दिखाया, जो आज से पहले कोई जैवलिन थ्रोअर नहीं कर सका था. टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद अब उन्होंने पेरिस में भी सोना हासिल कर लिया. यानी बैक टू बैट गोल्ड जीतकर वो छा गए हैं.
Paris Paralympics 2024: इन दिनों पेरिस में पैरालंपिक गेम्स 2024 की धूम है. 5वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. इस दिन देश के खाते में दूसरा गोल्ड आया. यह गोल्ड दिलाने वाले सुमित अंतिल हैं, जिन्होंने जैवलिन में रिकॉर्ड थ्रो के साथ सोने पर कब्जा किया. उन्होंने पैरालंपिक में रिकॉर्ड 70.59 मीटर दूर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इस थ्रो के दम पर सुमित ने इस बार पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
F64 फाइनल में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ सुमित ने गोल्ड जीता. वो पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड किया. इससे पहले टोक्यो में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा किया था.
सड़क हादसे में गंवाया था पैर
बात साल 2015 की है. जब 17 साल की उम्र में ट्यूशन से अपने घर के लौटते वक्त सुमित की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में सुमित को अपना एक पैर गंवाना. वो कई महीनों तक अस्पताल में एडमिट रहे. फिर साल 2016 में उन्हें पुणे ले जाया गया है, जहां उनको नकली पैर चढ़ाया गया. इसके बाद उन्होंने जैवलिन में खूब मेहनत की और पीछे मुड़कर नहीं देखा.