Paris Paralympics 2024: भारत ने 29 मेडल जीतकर रचा इतिहास, Medal Tally में किस नंबर पर रहा?

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल जीते हैं. इस बार हमारे 84 एथलीट्स ने इन गेम्स में हिस्सा लिया था. यह इन खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा दल था. रिजल्ट भी ऐतिहासिक रहा है. जानिए 10 दिन के बाद मेडल टैली में किस नंबर पर रहा भारत...

Twitter
Bhoopendra Rai

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल हासिल किए हैं. इन खेलों के इतिहास में देश का यह सबसे बढ़िया प्रदर्शन है. पिछली बार हमारे एथलीट्स ने 19 पदक हासिल किए थे. इस बार इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. 10वें दिन भारत को 2 मेडल मिले, जिनमें 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीता. आखिरी गोल्ड के चलते भारत मेडल टैली में 16वें नंबर पर रहा. हालांकि आज भी कुछ इवेंट हैं. इसलिए मेडल टैली में बदलाव भी हो सकता है.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में चाइना ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया है. शुरुआत से ही इस देश का जलवा दिखा. उसने मेडल की डबल सेंचुरी लगा दी है. अब तक चाइना 216 मेडल जीत चुका है, जिसमें 94 गोल्ड, 73 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज जीते हैं.



पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की मेडल टैली के टॉप 5 देश

1. चाइना- अब तक 216 मेडल जीते हैं, जिनमें 94 गोल्ड, 73 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज हैं.

2. ग्रेट ब्रिटेन- अब तक 120 मेडल जीते हैं, जिनमें 47 गोल्ड, 42 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज हैं.

3. अमेरिका- अब तक 102 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 36 गोल्ड, 41 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज हैं.

4. नीदरलैंड- अब तक 55 मेडल जीते है, जिनमें 26 गोल्ड, 17 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

5. इटली- अब तक 71 मेडल जीते हैं, जिनमें 24 गोल्ड, 15 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज हैं.