Paris Olympics 2024: मेडल पक्का करने उतरेगी हॉकी टीम, नीरज समेत ये एथलीट दिखाएंगे जलवा, पूरा शेड्यूल जानें
Paris Olympics 2024 Day 11 Schedule: इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 की धूम है. आज स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और रेसलर विनेश फोगाट एक्शन में होंगी. सबकी नजर भारतीय हॉकी टीम पर है, जो सेमीफाइनल में मेडल पक्का करने के इरादे से उतरेगी.
Paris Olympics 2024 Day 11 Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 11वां दिन है. इन गेम्स में भारत अब तक सिर्फ 3 मेडल जीत पाया है. अब आज यानी 11वें दिन देश के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक्शन में दिखने वाले हैं. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज ने इस बार भी मेडल की उम्मीद है. उनके अलावा स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट भी आज एक्शन में दिखेंगी. भारतीय हॉकी टीम को आज सेमीफाइनल खेलना है.
टोक्यो ओलिंपिक-2020 के गोल्ड मेडलिस्ट चोपड़ा और जेना मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में भाग लेने वाले हैं. इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा.
पहलवान विनेश फोगाट के सामने जापान की ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी होंगी. यह दोनों विमेंस 50 kg का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलने वाली हैं. देखने वाली बात ये है कि सुसाकी आज तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं हारी हैं. ऐसे में विनेश फोगाट के सामने बड़ी चुनौती है.
भारतीय हॉकी टीम आज सेमीफाइनल खेलेगी. उसका सामना वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होना है.
टेबल टेनिस
पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन - दोपहर 1.30 बजे
एथलेटिक्स
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना - दोपहर 1.50 बजे
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा - दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल - दोपहर 2.50 बजे
कुश्ती
विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान), प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से
हॉकी
पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी - रात 10.30 बजे.