NZ vs BAN T20I: टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के 2 दिग्गज हुए बाहर, अब ये स्टार आलराउंडर करेगा कप्तानी
NZ vs BAN T20I: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टी20 टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं. जानिए..
NZ vs BAN T20I: न्यूजीलैंड टीम को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. 27 दिसंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और काइल जेमिसन 2 खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिया है. टी20 स्क्वाड में उनकी जगह दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. विलियमसन की जगह रचिन रविंद्र को मौका मिला है तो वहीं जेमिसन की जगह जैकब डफी को टी2- स्क्वाड में जोड़ा गया है.
अब सैंटनर करेंगे कप्तानी
टी20 में केन विलियमसन की एक साल से ज्यादा के वक्त के बाद वापसी हुई थी. उन्हें कप्तान भी बनाया गया था. लेकिन अब उनकी जगह ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
क्यों ड्राप किए गए दोनों खिलाड़ी
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी किया है, जिसमें विलियमसन और जेमिसन के सीरीज से बाहर होने की वजह का खुलासा किया है. मेडिकल सलाह के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर फोकस के मद्देनजर दोनों खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा 'हम चाहते हैं कि केन और काइल दोनों दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के अगले ब्लॉक में जाने से पहले सर्वश्रेष्ठ संभव स्थान पर रहें. मेडिकल स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ चर्चा के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि रिहैबिलिटेशन और कंडीशनिंग की अवधि दोनों के लिए सबसे अच्छा विकल्प था.
बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान)
फिन एलन
मार्क चैपमैन
जैकब डफी
एडम मिल्ने
डैरिल मिचेल
जेम्स नीशम
ग्लेन फिलिप्स
रचिन रविंद्र
बेन सियर्स
टिम साइफर्ट
ईश सोढ़ी
टिम साउदी