IPL 2026 में नहीं होगा कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन, जानिए BCCI ने क्यों लिया ये फैसला

IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का तड़का नहीं लेगेगा. बीसीसीआई के इस फैसले से फैंस हैरान हैं. लेकिन अब बोर्ड के इस फैसले के पीछे की वजह सामने आई है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगी. हर बार फैंस लीग के ओपनिंग मैच के लिए काफी उत्साहित रहते हैं, लीग की ओपनिंग के साथ ही बॉलीवुड के सितारे टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी धांसू परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते हैं. लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा. क्योंकि इस बार बीसीसीआई ने भव्य ओपनिंग सेरेमनी करने से इनकार कर दिया है.

बोर्ड ने यह फैसला पिछले साल बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 11 लोगों के सम्मान में लिया है. बोर्ड उनकी श्रद्धांजली में आईपीएल 2026 के उद्घाटन समारोह को रद्द करने का निर्णय लिया है. 

श्रद्धांजलि के रूप में लिया गया फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI ने यह फैसला पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वालों को सम्मान देने के लिए उठाया गया है. बोर्ड का मानना है कि इस मौके पर जश्न के बजाय संवेदनशीलता दिखाना अधिक उचित है. 

पिछले साल आरसीबी के जीतने के बाद एम चिन्नास्वामी में अचानक भगदड़ मच गई थी जिस जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. बोर्ड और आरसीबी अपने फैंस की मौत को अभी तक भुला नहीं पाई है. 

31 मई को होगा भव्य समापन समारोह

बोर्ड के इस फैसले से कई फैंस काफी मायूस भी हैं. लेकिन अब फैंस को दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि टूर्नामेंट के अंत में 31 मई को खिताबी मुकाबले के दिन एक बड़े स्तर पर समापन समारोह आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. 

पिछले साल का भव्य आयोजन

पिछले साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह बहुत ही बड़े स्तर पर किया गया था. इस दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स के ईडन गार्डन्स में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, गायक श्रेया घोषाल और करण औजला के साथ-साथ अभिनेत्री दिशा पटानी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 

ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी RCB 

पिछले साल की विजेता आरसीबी इस साल एक अलग उत्साह के मैदान पर उतरेगी. रजत पाटिदार की सेना इस सीजन अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 18  सालों के इंतजार के बाद आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी. अब टीम अपना पूरा जी जान लगाकर किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतने का प्रयास करेगी.