नीतीश रेड्डी OUT, स्मरण रविचंद्रन IN; जानिए केकेआर के खिलाफ प्लेइंग से क्यों बाहर हुए ऑलराउंड रेड्डी
KKR के खिलाफ होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी खेलते नजर नहीं आएंगे.
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में 3 मई को लीग का 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. उनका मानना था कि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है और गर्म मौसम को देखते हुए पहले रन बोर्ड पर लगाना फायदेमंद रहेगा. टीम ने सकारात्मक अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत भी की.
लेकिन इसके बाद ही पैट कमिंस द्वारा लिए गए एक फैसले ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं बल्कि उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन को प्लेइंग में जगह दी गई है. उनका ये फैसला फैंस के लिए हैरान करने वाला है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.
नीतीश रेड्डी हुए प्लेइंग से बाहर
मैच से पहले सबसे सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर केकेआर के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए. हालांकि कप्तान कमिंस ने इसके पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने बताया कि रेड्डी बीमारी की वजह से इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए हैं. इस कारण उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन को प्लेइंग में मौका दिया गया है. साथ ही बता दें कि स्मरण इस मैच के साथ आईपीएल में डेब्यू करेंगे.
Also Read
- नीतीश रेड्डी OUT, स्मरण रविचंद्रन IN; जानिए केकेआर के खिलाफ प्लेइंग से क्यों बाहर हुए ऑलराउंड रेड्डी
- IPL 2026: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी RR! मित्तल परिवार के पास होगा 75 प्रतिशत मालिकाना हक
- IPL 2026: सबको पछाड़ते हुए मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे धाकड़ बल्लेबाज बने सूर्या, नंबर 1 पर किस खिलाड़ी ने किया कब्जा?
टीम में अन्य बदलाव
कप्तान ने अपनी टीम कॉम्बिनेशन में एक और बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दी गेंदबाज हर्षल पटेल को प्लेइंग में शामिल किया गया है. यह फैसला टीम की गेंदबाजी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया.
जीत की लय बरकरार रखने पर फोकस
कमिंस ने मैच से पहले ही यह साफ किया कि हर मैच जीतना संभव नहीं होता, लेकिन टीम आत्मविश्वास भरी है, क्योंकि वे लगातार पांच मुकाबले जीत चुके हैं. उनका कहना था कि भले ही टीम में कुछ छोटी गलतियां हों, लेकिन टीम अपनी आक्रामक रणनीति से पीछे नहीं हटेगी. बता दें टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिनमें से 6 मैच जीतकर SRH पॉइंट्स टेबल के तीसरे पायदान पर विराजमान है.