PAK vs NZ Super 8 Match: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मुकाबला; दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
ICC T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच गया है. हालांकि, बारिश ने पहला मुकाबला धुल दिया है.
न्यूजीलैंड VS पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच गया है. हालांकि, बारिश ने पहला मुकाबला धुल दिया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच शनिवार को कोलंबो में होना था. हालांकि, बारिश के कारण मैच कैंसिल कर दिया गया है. मैच से पहले सिर्फ टॉस हुआ. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. हालांकि, इसके बाद भारी बारिश हुई और लगातार जारी रही. इसके चलते ये मैच रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है.
न्यूजीलैंड की चुनौती
कीवी ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन ने अब तक अच्छी बैटिंग की है. दोनों ने मिलकर तीन हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. हालांकि, मिडिल ऑर्डर उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल जैसे बैट्समैन में कंसिस्टेंसी की कमी रही है. यह कोलंबो में न्यूजीलैंड का पहला मैच होगा, जिससे उनके लिए कंडीशन में ढलना मुश्किल हो सकता है.
पाकिस्तान को फायदा
दूसरी ओर, पाकिस्तान शुरू से ही कोलंबो में है और उसने प्रेमदासा स्टेडियम में दो मैच खेले हैं. उनके स्पिनर वहां की धीमी पिच पर बॉलिंग करने में माहिर हैं. यह मैच स्पिन बनाम मिडिल ऑर्डर की लड़ाई साबित हो सकता है. अगर न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर अच्छा परफॉर्म करता है, तो इससे पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ जाएगी. वहीं, अगर पाकिस्तान के स्पिनर हावी हो जाते हैं, तो कीवी बैट्समैन के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी.
🚨 1 POINT EACH FOR PAKISTAN & NEW ZEALAND IN T20 WORLD CUP 2026 🚨 pic.twitter.com/o7PQS4UrLP
मैच रद्द होने पर यह होता है
अगर मैच एक भी बॉल फेंके बिना रद्द हो जाता है, तो टिकट होल्डर्स को फेस वैल्यू का पूरा रिफंड मिलेगा. अगर खेल शुरू होता है लेकिन मौसम, टेक्निकल दिक्कतों या दूसरी वजहों से मैच को बीच में रोक दिया जाता है, तो कोई रिफंड पूरा या थोड़ा नहीं मिलेगा.