menu-icon
India Daily

मैदान में लौटे MS Dhoni, रांची में थामा बल्ला और...देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं. लंबी छुट्टी के बाद धोनी अब आईपीएल की तैयारी में लग गए हैं.

Gyanendra Sharma
मैदान में लौटे MS Dhoni, रांची में थामा बल्ला और...देखें वीडियो

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं. लंबी छुट्टी के बाद धोनी अब आईपीएल की तैयारी में लग गए हैं. ऋषभ पंत की बहन की सगाई वाली पार्टी से अपने घर रांची लौटने के बाद धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे है. 

धोनी के ये वीडियो बता रहा है कि वे इस बार भी आईपीएल में खेलेंगे. धोनी पीली जर्सी में चेन्नई की कप्तानी करेंगे. ये उनके फैंस के लिए राहत देने वाली खबर है. बता दें कि धोनी ने पिछला सीजन खत्म होते ही अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था. धोनी को लेकर जो सवाल थे वो मुख्य तौर पर उनकी कप्तानी और IPL 2024 में उनके खेलने को लेकर थे. ऐसी बातें इस वजह से थी क्योंकि धोनी को इंजरी थी. दूसरी उनकी उम्र भी हो चुकी है. 

 

धोनी वीडियो में नेट्स में चेन्नई सुपर किंग्स का पैड पहने हुए हैं. वे पूरी तरब से सहज दिख रहे हैं और आराम से शॉट्स खेल रहे हैं. इससे एक दिन पहले ही धोनी का रांची पहुंचने पर जो स्वागत हुआ था, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. रांची के फैंस धोनी की एक झलक पाने को बेताब थे.