Most Wickets in WPL 2024: तेज गेंदबाजों की पिटाई, स्पिनर्स का जलवा, देखें टॉप 5 विकेट टेकर

Most Wickets in WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में अब तक 11 मुकाबले हो चुके हैं. जानिए इस दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज कौन रहे. 

India Daily Live

Most Wickets in WPL 2024: इन दिनों भारत में महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन चल रहा है. अब तक 11 मैच खेल जा चुके हैं. इस सीजन विमेंस क्रिकेटर इस लीग में एक तरफ जहां बल्लेबाज चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज भी जवला दिखा रहे हैं. अब तक 11 मैच हो चुके हैं, जिनमें 2 भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाजों का जलवा दिखा है. खास बात ये है कि टॉप 5 विकेट टेकर में सभी स्पिनर हैं. यानी इस सीजन स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला है.