गिरते-पड़ते भागे मोहम्मद रिजवान, बिना बल्ला के ले रहे थे रन, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम की दुर्गति हो गई है. टी20 में एक और हार मिली है. पहले ही सीरीज हार चुकी पाक टीम तीसरा और आखिरी मैच भी हार गई.
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम की दुर्गति हो गई है. टी20 में एक और हार मिली है. पहले ही सीरीज हार चुकी पाक टीम तीसरा और आखिरी मैच भी हार गई. तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 45 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी पहले सीरीज में ही फेल हो गई है.
मैच में पाकिस्तान के उप कप्तान रिजवान ने कुछ ऐसा किया जिसे देखतर माथा पीट लेंगे. रिजवान इस मैच में बिना बल्ले के रन भाग गए और फिर जो किया उसे देख किसी भी हंसी छूट जाए. रिजलान लेग साइड में खेलकर रन के लिए दौडे़ लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया और बल्ला हाथ से छूट गया. रिजवान ने बल्ला दोबारा उठाया नहीं और बिना बल्ले के रन भाग गए.
नॉन स्ट्राइकर छोर पर जब रिजवान पहुंचे तो उन्होंने अपने हाथ को क्रीज में रखकर रन पूरा करना चाहा लेकिन वह जल्दबाजी में अपना हाथ भी क्रीज के अंदर नहीं रख पाए और पलटकर दूसरे रन के लिए दौड़ गए. इसे देखर हर कोई हैरान रह गया.
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 224 रन बानाए. फिन एलन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने तूफानी शतक जमाया. उन्होंने 62 गेंदों पर 137 रन बनाए जिसमें पांच चौके और 16 छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान की टीम इस स्कोर के सामने टिक नहीं सके. 20 ओवर खेलने के बाद पाकिस्तान की टीम सात विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी.