IND vs AFG: आज हिटमैन रचेंगे इतिहास! ध्वस्त होगा MS Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड


Bhoopendra Rai
17 Jan 2024

आखिरी टी20

    भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मुकाबला आज शाम 7 बजे से बेंगलुरु में खेला जाना है.

रोहित रचेंगे इतिहास

    भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर चुकी है. अगर टीम इंडिया तीसरा मुकाबला जीत लेती है तो रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे.

धोनी से आगे निकलेंगे रोहित?

    रोहित शर्मा ने अभी तक के अपने इंटरनेशनल करियर में 150 टी20 मैचों में से 53 में कप्तानी संभाली है, जिनमें उन्होंने 41 मैच जीते.

धोनी ने जीते 41 मैच

    महेंद्र सिंह धोनी ने 98 में से 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली, इस दौरान 41 मैच जीते हैं.

अभी बराबरी पर हैं दोनों दिग्गज

    बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा जीत के मामले में रोहित-धोनी 41-41 के साथ बराबरी पर हैं.

जीते तो आगे निकलेंगे रोहित

    अब अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में हराते ही रोहित शर्मा महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे.

सिर्फ एक जीत दूर हैं रोहित

    इस तरह टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा दिग्गज एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने में सिर्फ एक कदम दूर हैं.

नंबर एक पर बाबर आजम

    टी20 फॉर्मेट में किसी भी कप्तान के लिए सबसे ज्यादा जीत पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम हैं, जिन्होंने 71 मैचों में से 42 जीते हैं.

टी20 में 1 साल बाद वापसी

    रोहित शर्मा ने करीब 1 साल बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की है, वह टी20 विश्व कप 2024 में बतौर कप्तान नजर आ सकते हैं.

More Stories