15 साल का इंतजार खत्म... Mitchell Starc ने रचा इतिहास, Bumrah को पछाड़कर बने टेस्ट के बादशाह
ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने अपने लंबे टेस्ट करियर में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार उन्हें 15 साल से था. 36 वर्षीय स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट में उनके 10 विकेट ने इस उपलब्धि की नींव रखी. उनके शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिला और स्टार्क ने पहली बार रैंकिंग में सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया. इससे जसप्रीत बुमराह को शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा.
स्टार्क ने पहली बार हासिल किया नंबर 1 स्थान
मैके में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने गेंद से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा. उन्होंने मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. इस प्रदर्शन का सीधा असर टेस्ट रैंकिंग पर पड़ा. स्टार्क ने बुमराह को पीछे छोड़ते हुए करियर में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया. न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब तीसरे नंबर पर हैं.
Also Read
- 650 लड़कियों को डेट ... टीनो बेस्ट की किताब ने खोले क्रिकेट टूर के ‘रंगीन’ राज, मैदान के बाहर चलती थी 'रेस'
- IND vs SL Live Score, 2nd Test Day 4: पसिंदु सूरियाबंदारा के बाद कामिंदु मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक, श्रीलंका का स्कोर पहुंचा 150 के पार
- IPL से ICC तक, 18 सितंबर को BCCI की अहम बैठक में होने वाले हैं कई बड़े फैसले
बुमराह का लंबा दबदबा हुआ खत्म
जसप्रीत बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 बने थे. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक इस स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी और स्टार्क के शानदार प्रदर्शन ने समीकरण बदल दिए. बुमराह के लिए यह बदलाव खास है, क्योंकि वह लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट के शीर्ष गेंदबाज बने हुए थे.
कमिंस और लियोन को भी फायदा
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है. बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेने के बाद वह चौथे स्थान पर पहुंच गए. नाथन लियोन ने दो पायदान की छलांग लगाकर दसवां स्थान हासिल किया. इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और जोश टोंग को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंगली टेस्ट में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला. दोनों ने मिलकर 16 विकेट लिए.
ब्रूक नंबर 1 बल्लेबाज, पंत ने लगाई छलांग
बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड अगले दो स्थानों पर हैं. ऋषभ पंत छह पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए. कैमरून ग्रीन 21वें, धनंजय डी सिल्वा संयुक्त 22वें और केएल राहुल 30वें स्थान पर हैं. रविंद्र जडेजा ने टेस्ट ऑलराउंडरों में पहला स्थान बरकरार रखा है.