MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद मुकेश चौधरी ने अपनी दिवंगत मां को किया याद
मां का अंतिम संस्कार करते ही वह अपनी टीम में अपना योगदान देने के लिए तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए और आज उन्होंने मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में मुंबई के तूफानी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को महज 7 रन के स्कोर पर चलता किया.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में वह पल बेहद खास रहा जब चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने विकेट लेने के बाद आसमान की तरफ देखते हुए अपनी दिवंगत मां को याद किया. बता दें कि मुकेश चौधरी की मां का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था वह एक साल से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं.
शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने के बाद अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें अपने गृह नगर राजस्थान के भीलवाड़ा आना पड़ा था. मां का अंतिम संस्कार करते ही वह अपनी टीम में अपना योगदान देने के लिए तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए और आज उन्होंने मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में मुंबई के तूफानी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को महज 7 रन के स्कोर पर चलता किया.
विकेट लेते ही मां को किया याद
डी कॉक का विकेट लेने के बाद उन्होंने आसमान की तरफ देखकर अपनी मां को याद किया. यह पर मुकेश के फैंस के लिए भावुक कर देने वाला था. मुकेश ने विकेट लेने के बाद आसमान की तरफ देखने के बाद ऐसे आंखें बंद की जैसे वे उस विकेट को अपनी मां को समर्पित कर रहे हों.
फैंस कर रहे तारीफ
मुकेश के फैंस ना केवल उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते दिखे बलकि इस भावुक क्षण में उनके साथ खड़े हुए भी दिखे.
बात अगर इस मुकाबले की करें तो सीएसके ने मुंबई को 103 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 208 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 19 ओवर में 104 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में 8 वे स्थान पर आ गई है जबकि मुंबई 7वें स्थान पर कायम है. सीएसके और मुंबई दोनों ने अब तक 6-6 मुकाबले खेले हैं जिनमें से दोनों को 2-2 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में मुंबई सीएसके से आगे चल रही है.