'तुझे जो अच्छा लगे, तू कर...' डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, मैच के बाद पिता हुए भावुक
IND vs AFG टेस्ट मैच में वैसे तो इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी लेकिन इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर सबको अपना दीवाना बना लिया. उनके इस प्रदर्शन के बाद उनके पिता भावुक दिखे.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का एकमात्र टेस्ट मैच काफी शानदार जा रहा है. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की आधी टीम को चलता कर दिया था. टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर महज 113 रन ही बना पाई थी.
वैसे तो इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी लेकिन इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर सबको अपनी प्रतिभा का मुरीद कर लिया है. दूसरे दिन मानव क्रीज पर बल्लेबाजी और गेंदबाजों ने दोनों करते दिखाई दिए.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मानव का परिवार काफी भावुक नजर आया. उनके पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि को देखकर बेहद खुश और भावुक दिखे.
भावुक हुए पिता
मानव सुथार के पिता जगदीश सुथार के लिए उनके बेटे के क्रिकेट करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण शनिवार को आया जब उन्होंने मानव को अपना पहला भारतीय टेस्ट कैप लेते हुए देखा. रविवार को जो प्रदर्शन हुआ, वह ऐसा था जिसे हर माता-पिता स्टैंड से देखना चाहते थे, लेकिन घबराहट और अंधविश्वास ने परिवार पर हावी हो गया.
अंधविश्वास के कारण नहीं देखा बेटे का डेब्यू
राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक जगदीश सुथार अपनी पत्नी और बेटी मानसी के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए मानव का टेस्ट डेब्यू देखने के लिए मुल्लनपुर गए थे. हालांकि, परिवार दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही घर लौट आया और बेटे की शानदार गेंदबाजी देखने से चूक गया.
पिता ने कहा कि, 'हां, मैं, मेरी पत्नी और मेरी बेटी मानसी उसका डेब्यू देखने आए थे. कल उसे टेस्ट कैप मिलते देखकर कैसा लगा, यह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. हालांकि आज हम घर वापस आ गए क्योंकि स्टेडियम से उसे खेलते हुए देखने के कारण हम सब थोड़े घबराए हुए और अंधविश्वासी थे.'
'तुझे जो अच्छा लगे, तू कर...'
पिता ने आगे बताया कि मानव को बचपन से ही हर आम बच्चे की तरह ही क्रिकेट से लगाव था. जब वह लगभग छह-सात साल का था, तब वह टेनिस और रबर की गेंद से खेलता था. जब वह लगभग 10-11 साल का था, तब मैंने उसे धीरज सर की अकादमी में दाखिला दिलाया. उसके बाद मैंने उससे बस इतना कहा, 'तुझे जो अच्छा लगे, तू कर, मेरा समर्थन हमेशा तेरे साथ रहेगा.'
अफगानिस्तान के गेंदबाजों किया परेशान
मानव ने अपने डेब्यू मैच में अपनी काबिलियत साबित कर दी है. मानव ने अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने 15.5 ओवर में 1.30 इकॉनमी से महज 21 रन खर्चे और मेहमान टीम के तीन विकेट चटके.
और पढ़ें
- फीफा विश्व कप 2026 पर खड़े हुए सवालिया निशान! इंग्लैंड के बेस कैंप के पास गोलीबारी, 2 की मौत 9 घायल
- मेसी-रोनाल्डो का 'लास्ट डांस', FIFA WORLD CUP 2026 में दिखेगा फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी जंग का अंतिम चैप्टर
- SAFF कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा, बांग्लादेश को 3-1 से हराकर बनीं चैंपियन, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ