LSG के खिलाफ पंजाब को बड़ी राहत! ऋषभ पंत के 2 धुरंधर हुए बाहर! PBKS के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका
लखनऊ को पंजाब के खिलाफ इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ी मुकाबले से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे पंजाब की राह कुछ हद तक आसान हो कर दी है.
नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए IPL 2026 के प्लेऑफ की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. आज टीम को अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलना है. जिसमें टीम को किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करनी होगी.
लेकिन मुकाबले से पहले टीम को एक बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. दरअसल लखनऊ को पंजाब के खिलाफ इस मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ी मुकाबले से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे पंजाब की राह कुछ हद तक आसान हो कर दी है.
PBKS मैच से पहले LSG को लगा 2 बड़ा झटका
रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) टीम छोड़ चुके हैं, जबकि एडेन मार्कराम (Aiden Markram) पहले ही निजी कारणों से अपने घर लौट गए हैं. कप्तान ऋषभ पंत ने भी मार्कराम की अनुपस्थिति की पुष्टि की है. ऐसे में LSG की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है.
LSG के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे मार्श
इस सीजन में मिशेल मार्श लखनऊ के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने 13 पारियों में 563 रन बनाए और कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला. हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. उन्होंने RCB के खिलाफ 111 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.
इसके अलावा उन्होंने CSK के खिलाफ 90 रन बनाए, जबकि RR के खिलाफ भी 96 रन की दमदार पारी खेली. ऐसे खिलाड़ी की गैरमौजूदगी LSG के लिए बड़ी चिंता बन सकती है.
अब किस पर होगा ओपनिंग का जिम्मा?
मार्श के बाहर होने के बाद अब सवाल यह है कि लखनऊ बल्लेबाजी की जिम्मेदारी किसे सौंपेगी. LSG को नई ओपनिंग जोड़ी तलाशनी होगी. युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) को मौका मिल सकता है, जो पहले भी इस सीजन में एक मैच खेल चुके हैं. उनके साथ जोश इंग्लिश ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. इंग्लिस निजी कारणों से देर से टीम से जुड़े थे, लेकिन अब वह चयन के लिए उपलब्ध हैं.
पंजाब के पास आखिरी मौका
पंजाब किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. साथ ही उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखना पड़ेगा. दूसरी ओर, LSG अब सम्मान बचाने और अंक तालिका में आखिरी पोजिशन से ऊपर आने की कोशिश करेगी.
और पढ़ें
- 'ये क्या डाल रहा है भाई.......?' क्रुणाल के बॉलिंग एक्शन पर काव्या मारन का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल
- 'धोनी से बेहतर कौन है....' माही बनेंगे CSK के अगले मुख्य कोच? क्या खतरे में है फ्लेमिंग का भविष्य
- IPL 2026: 15 रन पर आउट हुए कोहली फिर भी रचा विश्व रिकॉर्ड, जीत के बावजूद टॉप 2 में जगह बनाने से चूकी SRH